England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Streaming In India: इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
दोनों टीमें इस मैच में टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी. इस मुकाबले को जीतकर में हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड टीम टूर्नामेंट का जोरदार आगाज करना चाहेगी. वहीं, रोहित पौडेल की कप्तानी वाली नेपाल इंग्लैंड के खिलाफ उलटफेर करने को देखेगी. ये पहला मौका होगा जब दोनों टीमें आमने सामने होंगी. इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है.
England National Cricket Team vs Nepal National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 5th Match Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पांचवां मुकाबला आज यानी 8 फरवरी को इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. यह दोनों टीम टूर्नामेंट में ग्रुप-सी का हिस्सा है. इंग्लैंड के पास एक मजबूत बैटिंग लाइनअप, कई बेहतरीन स्पिन गेंदबाज और टीम की सफलता में योगदान देने वाले कई खिलाड़ी हैं. इंग्लैंड ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज जीती है तो दूसरी तरफ नेपाल भी लगातार 5 मैच जीतकर अच्छी फार्म में है. इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की अगुवाई हैरी ब्रूक (Harry Brook) कर रहें हैं. जबकि,नेपाल की कमान रोहित पौडेल (Rohit Paudel) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Live Score Update: चेन्नई में न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
दोनों टीमें इस मैच में टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी. इस मुकाबले को जीतकर में हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड टीम टूर्नामेंट का जोरदार आगाज करना चाहेगी. वहीं, रोहित पौडेल की कप्तानी वाली नेपाल इंग्लैंड के खिलाफ उलटफेर करने को देखेगी. ये पहला मौका होगा जब दोनों टीमें आमने सामने होंगी. इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है.
नेपाल की टीम के पास कई शानदार खिलाड़ी हैं जो मैच का रुख पलट सकते हैं. कप्तान रोहित से टीम को काफी उम्मीदें होगी. दीपेंद्र सिंह ऐरी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं. ऐसे में वह बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. गेंदबाजी में अनुभवी संदीप लामिछाने बेहतर करना चाहेंगे. फिलिप साल्ट ने पिछले नौ मैचों में 394 रन बनाए हैं. जोस बटलर ने 10 मैचों में 177.3 की स्ट्राइक रेट से 250 रन अपने नाम किए हैं. नेपाल से आसिफ शेख ने पिछले नौ मैचों में 280 रन बनाए हैं. कुशल भुर्टेल 10 मैचों 258 रन बनाने में सफल रहे हैं. आदिल राशिद ने आठ मैचों में 15 विकेट अपने नाम किए हैं. वहीं, संदीप लामिछाने ने सात मैचों में 13 विकेट चटका चुके हैं. इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजरें रहेंगी.
इंग्लैंड बनाम नेपाल टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (ENG vs NEP T20I Head To Head Record)
इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच अबतक कोई भी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला गया हैं.
इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच पांचवां मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (ENG vs NEP T20 World Cup 5th Date And Venue)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पांचवां मुकाबला आज यानी 8 फरवरी को इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस दोपहर 2:30 बजे होगा.
भारत में इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच खेले जानें वाले पांचवें मुकाबले का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (ENG vs NEP T20 World Cup 5th Match Live TV Channel Telecast In India)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पांचवें मुकाबले में इंग्लैंड बनाम नेपाल की भिड़ंत आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख पाएंगे.
इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच पांचवें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch ENG vs NEP T20 World Cup 5th Match Live Streaming In India)
इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच पांचवें मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप (Jio Hotstar App) और वेबसाइट पर देख सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (ENG vs NEP 5th Match Playing Prediction)
इंग्लैंड: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम कुरेन, विल जैक, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, ल्यूक वुड.
नेपाल: कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख, रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, संदीप जोरा, आरिफ शेख, गुलशन झा, लोकेश बाम, सोमपाल कामी, नंदन यादव और संदीप लामिछाने.
नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.