England vs India, London Test Pitch Report And Weather Update: लंदन में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या इंग्लैंड के गेंदबाज मचाएंगे तबाही, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs India National Cricket Team, 5th Test Match 2025 Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पांचवां और आखिरी मुकाबला कल यानी 31 जुलाई से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन (London) के केनिंगटन ओवल (Kennington Oval) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. चौथा टेस्ट मुकाबला ड्रा पर समाप्त हुआ था. इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई हुई हैं. अब सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला टीम इंडिया के लिए करो या मरो वाला होगा. अगर टीम इंडिया पांचवां टेस्ट जीत जाती हैं, तो सीरीज ड्रा पर समाप्त होगा. वहीं, टीम इंडिया अगर पांचवां टेस्ट हार जाती हैं या फिर ड्रा हो जाता हैं तो टीम इंडिया सीरीज गवां देगी. इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के कंधों पर हैं. जबकि, टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Shubman Gill New Milestone: 5वें टेस्ट में कप्तान शुभमण गिल इतिहास रचने के बेहद करीब, तोड़ सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड; यहां देखें आकंड़ें

इस सीरीज में इंग्लैंड की टीम 2-1 से आगे है. ऐसे में टीम इंडिया ये मुकाबला जीतकर सीरीज 2-2 से बराबर करना चाहेंगे. हालांकि, इंग्लैंड को हराना इतना आसान नहीं होगा. लंदन के 'केनिंग्टन ओवल' में खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है. ऐसे में दोनों ही टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकता है. चलिए पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल और अन्य आंकड़ों पर नजर डालते हैं.

कुछ ऐसा है पिच का मिजाज (Kennington Oval Pitch Report)

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला कल यानी 31 जुलाई से लंदन के केनिंगटन ओवल में खेला जाएगा. द ओवल की पिच शुरूआती दिनों में तेज गेंदबाजों को मदद देती है, अगर बादल छाए रहें तो गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलेगी. इस मैदान पर नई गेंद स्विंग करती है और तेज गेंदबाजों को उछाल मिलता है. दूसरे और तीसरे दिन विकेट थोड़ा सपाट हो जाता है, जिससे बल्लेबाजों को खेलने में आसानी होती है. आखिरी 2 दिन पिच टूटने लगती है, जिससे इस मैदान पर स्पिनरों को मदद मिलती है. कुल मिलाकर यह पिच सभी के लिए बराबरी का मौका देती है.

लंदन के मौसम का हाल (London Weather Update)

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला कल यानी 31 जुलाई से लंदन के केनिंगटन ओवल में खेला जाएगा. ओवल टेस्ट में बारिश विलेन की भूमिका निभा सकती है. मैच के पहले और 5वें दिन बारिश की सबसे ज्यादा संभावना है. एक्यूवेदर के मुताबिक, 31 जुलाई को ओवल में 90 प्रतिशत और 3 अगस्त को 63 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है. इन 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के रहने के उम्मीद है. इस बीच 2 अगस्त को सबसे कम बारिश की संभावना है.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर

इस मैदान पर इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने 11 टेस्ट में 41.73 की औसत से 793 रन (2 शतक) बनाए हैं. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने यहां 62.25 की औसत से 249 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में रविंद्र जडेजा ने द ओवल में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट (15) लिए हैं. इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने यहां 25.23 की औसत से 26 विकेट लिए हैं.

इस मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन

टीम इंडिया ने ओवल में 15 टेस्ट खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया को महज दो टेस्ट मैच में जीत मिली हैं और छह में शिकस्त का सामना किया है. इस बीच सात मैच ड्रॉ भी रहे हैं. टीम इंडिया ने यहां 1971 और 2021 में अजीत वाडेकर और विराट कोहली के नेतृत्व में जीत हासिल की थी. इस मैदान पर इंग्लैंड ने कुल 106 टेस्ट खेले हैं. इंग्लैंड की टीम ने 45 टेस्ट जीते हैं और 24 मैच हारे हैं, जबकि 37 मैच ड्रॉ रहे हैं.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह.

पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथल, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जेमी ओवरटन और जोश टंग.

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.