क्रिकेट

England vs India, London Test Match Winner Prediction: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच आज से खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

इस सीरीज में इंग्लैंड की टीम 2-1 से आगे है. ऐसे में टीम इंडिया ये मुकाबला जीतकर सीरीज 2-2 से बराबर करना चाहेंगे. हालांकि, इंग्लैंड को हराना इतना आसान नहीं होगा. लंदन के 'केनिंग्टन ओवल' में खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है. ऐसे में दोनों ही टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकता है.

England vs India, London Test Match Winner Prediction: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच आज से खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs India National Cricket Team, 5th Test Match Prediction: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज यानी 31 जुलाई से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन (London) के केनिंगटन ओवल (Kennington Oval) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. चौथा टेस्ट मुकाबला ड्रा पर समाप्त हुआ था. इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई हुई हैं. अब सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला टीम इंडिया के लिए करो या मरो वाला होगा. अगर टीम इंडिया पांचवां टेस्ट जीत जाती हैं, तो सीरीज ड्रा पर समाप्त होगा. वहीं, टीम इंडिया अगर पांचवां टेस्ट हार जाती हैं या फिर ड्रा हो जाता हैं तो टीम इंडिया सीरीज गवां देगी. इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के कंधों पर हैं. जबकि, टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Shubman Gill New Record: 5वें टेस्ट में कप्तान शुभमन गिल रचेंगे नया इतिहास? महज रन बनाते हैं तोड़ देंगे डॉन ब्रैडमैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड

इस सीरीज में इंग्लैंड की टीम 2-1 से आगे है. ऐसे में टीम इंडिया ये मुकाबला जीतकर सीरीज 2-2 से बराबर करना चाहेंगे. हालांकि, इंग्लैंड को हराना इतना आसान नहीं होगा. लंदन के 'केनिंग्टन ओवल' में खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है. ऐसे में दोनों ही टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकता है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs ENG Head To Head)

टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 140 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड की टीम ने 53 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, 36 मौकों पर टीम इंडिया विजयी रही है. वहीं टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 51 टेस्ट मैच ड्रॉ पर छूटे हैं.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (IND vs ENG Match Winner Prediction)

बता दें कि इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर इंग्लैंड की टीम की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. इंग्लैंड की टीम के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

इंग्लैंड की जीत की संभावना: 55%

टीम इंडिया की जीत की संभावना: 45%.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह.

पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथल, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जेमी ओवरटन और जोश टंग.

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2025 10:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).