England vs India, 1st Test Day 2 Live Streaming In India: लीड्स टेस्ट में दूसरे दिन टीम इंडिया के बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश या इंग्लैंड के गेंदबाज करेंगे वापसी, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

सीरीज पांच मैचों की होगी और इसी के साथ टीम इंडिया और इंग्लैंड की टीमें आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए सीजन का आगाज भी करने जा रही हैं. टीम इंडिया जून के महीने में इंग्लैंड का दौरा करेगी जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला टेस्ट 20-24 जून लीड्स में, दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से 6 जुलाई बर्मिंघम, तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से 14 जुलाई लॉर्ड्स में, चौथा टेस्ट 23-27 जुलाई मैनचेस्टर में और पांचवा टेस्ट 31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच लंदन में खेला जाएगा.

भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X/@BCCI)

England National Cricket Team vs India National Cricket Team, 1st Test Match 2025 Day 2 Live Streaming And Telecast Details: इंग्लैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला टेस्ट मैच 20 जून से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच लीड्स (Leeds) के हेडिंग्ले (Headingley) में खेला जा रहा हैं. पहले दिन का खेल पूरी तरह से भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा. इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के कंधों पर हैं. जबकि, टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज 20 जून से 4 अगस्त तक खेली जाएगी. यह भी पढ़ें: IND vs ENG 1st Test 2025 Day 1 Scorecard, Stumps: पहले दिन का खेल ख़त्म, टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर बनाए 359 रन, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने जड़ा शतक, यहां देखें मैच का फुल स्कोरकार्ड

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने इस फैसले को गलत साबित करते हुए स्टंप्स तक 85 ओवर में 3 विकेट पर 359 रन बना लिए. कप्तान शुभमन गिल 127* और विकेटकीपर ऋषभ पंत 65* रन बनाकर नाबाद लौटे.

दिन की शुरुआत भारत ने शानदार अंदाज़ में की. ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 158 गेंदों में 101 रन की आकर्षक शतकीय पारी खेली, जिसमें उन्होंने 16 चौके और 1 छक्का लगाया. उन्होंने पहले केएल राहुल (42) के साथ 91 रनों की साझेदारी की और फिर शुभमन गिल के साथ 130 रनों की बेहतरीन साझेदारी की. हालांकि, बेन स्टोक्स ने दो अहम विकेट झटकते हुए इंग्लैंड को वापसी की थोड़ी उम्मीद जरूर दी, लेकिन कप्तान गिल और पंत की अटूट जोड़ी ने उसे फिर दूर कर दिया.

शुभमन गिल ने जिम्मेदारी से बल्लेबाज़ी करते हुए 175 गेंदों में 127 रनों की कप्तानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 16 चौके और एक छक्का जड़ा. दूसरी ओर, ऋषभ पंत ने आक्रामक रुख अपनाते हुए 102 गेंदों में 65 रन बनाए. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 138 रनों की अटूट साझेदारी हो चुकी है. इंग्लैंड के गेंदबाज़ों की बात करें तो ब्रायडन कार्स और स्टोक्स को 1-1 विकेट मिला, लेकिन क्रिस वोक्स (19 ओवर, 89 रन), जोश टंग (16 ओवर, 75 रन) और शोएब बशीर (21 ओवर, 66 रन) कोई प्रभाव नहीं छोड़ सके. पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत मजबूत स्थिति में पहुंच चुका है और उसकी निगाहें अब 500 से ऊपर का स्कोर खड़ा करने पर होंगी. दूसरी ओर, इंग्लैंड को वापसी के लिए जल्दी विकेट निकालने होंगे वरना मुकाबला पहले ही दिन से हाथ से फिसल सकता है.

सीरीज पांच मैचों की होगी और इसी के साथ टीम इंडिया और इंग्लैंड की टीमें आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC WTC) के नए सीजन का आगाज भी करने जा रही हैं. टीम इंडिया जून के महीने में इंग्लैंड का दौरा करेगी जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला टेस्ट 20-24 जून लीड्स (Leeds) में, दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से 6 जुलाई बर्मिंघम (Birmingham), तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से 14 जुलाई लॉर्ड्स (Lord's) में, चौथा टेस्ट 23-27 जुलाई मैनचेस्टर (Manchester) में और पांचवा टेस्ट 31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच लंदन (London) में खेला जाएगा.

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैचों का शेड्यूल

20 से 24 जून (हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड)

2 से 6 जुलाई (एजबेस्टन स्टेडियम)

10 से 14 जुलाई (लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड)

23 से 27 जुलाई (ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड)

31 जुलाई से 4 अगस्त (द ओवल).

लाइव प्रसारण कहां? (IND vs ENG Live Telecast)

टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के सभी पांच मैचों को लाइव अगर आप टीवी पर देखना चाहते हैं तो बता दें कि लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होंगे. टॉस का समय आधे घंटे पहले 3 बजे का है.

लाइव स्ट्रीमिंग कहां? (IND vs ENG Live Streaming)

लाइव टेलीकास्ट के राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं लेकिन भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर होगी. सीरीज के लिए दोनों के बीच एक करार होने की खबर पहले आई थी.

डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फ्री में देखें भारत बनाम इंग्लैंड लाइव टेस्ट मैच

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैचों का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में होगा. इसके लिए कोई स्पेशल प्लान की जरुरत नहीं होगी.

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

Brydon Carse cricinfo Cricket Live Cricket Live Score cricket match cricket score DD Sports eng vs ind toss ENG vs India eng बनाम ind England cricket team england cricket team vs india national cricket team england cricket team vs india national cricket team match scorecard england cricket team vs india national cricket team timeline england versus india england vs india today match highest score in test highest test score in vs eng ind eng test ind vs end IND vs ENG ind vs eng highlights ind vs eng live score IND vs ENG live streaming ind vs eng score ind vs eng test 2025 live streaming ind vs eng test live ind vs eng test live streaming channel IND vs ENG Test Series ind vs eng toss ind vs eng toss time ind vs wng India England india england test India England Test Match india england test match live india england test series 2025 india national cricket team vs england cricket team match scorecard India vs England Live India vs england live score India Vs England Live Streaming india vs england live streaming channel india vs england live streaming channel free India vs England Score india vs england test match Indian Cricket Team Leeds live cricket live cricket match LIVE CRICKET SCORE Live Score match today india sena countries Shubman Gill Century Shubman Gill Stats Sunil Gavaskar Test cricket test cricket live test match test match ind vs eng test match live today test match today test match score where to watch england cricket team vs india national cricket team where to watch ind vs eng where to watch india national cricket team vs england cricket team yashasvi jaiswal centuries इंगलैंड बनाम भारत इंग्लैंड क्रिकेट टीम बनाम ओमान क्रिकेट टीम ऋषभ पंत क्रिकेट क्रिस वोक्स ब्रायडन कार्स भारतीय क्रिकेट टीम भारतीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड शार्दुल ठाकुर साई सुदर्शन

संबंधित खबरें

\