England vs Australia 4th ODI 2024 Preview: चौथे वनडे में इंग्लैंड को हराकर सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी, यहां देखें हेड टू हेड, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सभी जानकारी

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुक़ाबला 26 सितम्बर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लॉर्ड्स के लंदन में खेला जाएगा. इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में जबरदस्त वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 46 रनों से शिकस्त दी.

ENG vs AUS (Photo: @englandcricket)

England National Cricket Team vs Australia National Cricket Team 4th ODI 2024 Preview: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुक़ाबला 27 सितम्बर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लॉर्ड्स के लंदन में खेला जाएगा. इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में जबरदस्त वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 46 रनों से शिकस्त दी. इस मैच ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 304 रन बनाए. जवाब में इंग्लैंड ने 37.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 254 रन बना लिए थे. हालंकि फिर इसके बाद बारिश ने मैच में खलल डाली और इंग्लैंड डीएलएस समीकरण के आधार पर 46 रन आगे था. अब चौथे मुकाबले को जीतकर मेजबान टीम की नजरें सीरीज में 2-2 की बराबरी करने पर होगी. दूसरों ओर, ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी. फिलहाल पांच मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे हैं. यह भी पढें: England vs Australia 4th ODI 2024 Live Streaming: चौथे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में बराबरी करने के इरादे से उतरेगी इंग्लैंड, यहां जानें कब-कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हेड टू हेड आंकड़े

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें वनडे में अब तक 158 बार भीड़ चुकी है. जिसमें 90 मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की है. जबकि इंग्लैंड को 63 मैचों जीत मिली है. इस दौरान दो मैच टाई रहा है और 3 मुकाबलों में नतीजा नहीं निकल पाया है. इंग्लैंड की सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 75 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम को 35 मुकाबलों में जीत मिली है और 36 मैच इंग्लैंड ने अपने नाम किए हैं. जबकि 2 मैच टाई और 2 में कोई नतीजा नहीं निकला है.

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे मैच में मुख्य खिलाड़ी(Key Players): कप्तान हैरी ब्रूक, जोफ्रा आर्चर, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, मिशेल मार्श, ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, मार्नस लैबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीवन स्मिथ, और जोश हेजलवुड ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है, जिनपर सबकी निगाहें होगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(Mini Battle): इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज़ फिल साल्ट और मिचेल स्टार्क के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं स्टीवन स्मिथ और जोफ्रा आर्चर के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथा वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा वनडे मुकाबला 27 सितंबर को लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 5:00 बजे से शुरू होगा. जबकि टॉस का समय इससे आधे घंटे पहला होगा.

कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच

बता दें की इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा वनडे मुकाबले का भारत में टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के माध्यम से सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एसडी और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एचडी चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा. इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव और और फैनकोड ऐप पर उपलब्ध होगी.

 

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे 2024 टीम

इंग्लैंड वनडे टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जॉर्डन कॉक्स (विकेट-कीपर), बेन डकेट, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशिद, फिल साल्ट (विकेट-कीपर), जेमी स्मिथ (विकेट-कीपर), ओली स्टोन, रीस टॉपली, जॉन टर्नर

ऑस्ट्रेलिया वनडे टीम: मिशेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी (विकेट-कीपर), कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शिस, कैमरून ग्रीन, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस (विकेट-कीपर), ट्रैविस हेड, मार्नस लैबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीवन स्मिथ, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

South Africa vs Australia Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े