England vs Australia 3rd T20 2024 Live Streaming: आज तीसरे टी20 में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया, यहां जानें कब-कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 2024 का तीसरा मुकाबला आज यानी 15 सितंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा. तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है.
England National Cricket Team vs Australia National Cricket Team 3rd T20 2024 Live Streaming: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 2024 का तीसरा मुकाबला आज यानी 15 सितंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा. तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड ने 28 रन से हराया. जबकि दूसरे टी20 में इंग्लैंड ने जबरदस्त वापसी करते हुए मेहमान टीम को 3 विकेट से धुल चटाई. दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए. जवाब में इंग्लैंड ने लियम लिविंगस्टन के 87 रनों की धुआंधार पारी के दम 3 विकेट से जीत दर्ज की. ऐसे में तीसरा टी20 मुकाबला और भी रोमांचक होने की उम्मीद है क्योंकि जीतने वाली टीम सीरीज पर कब्जा जमाएगी. यह भी पढें: England vs Australia ODI Series 2024 Schedule: टी20 के बाद अब इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाएगी वनडे सीरीज, यहां देखें पूरा कार्यक्रम
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा?
बता दें कि दोनों टीमों के बीच तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला 15 सितंबर को मैनचेस्टर के अमीरात ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. जबकि टॉस का समय 06:30 बजे है.
कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच
बता दें की इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले का भारत में टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के माध्यम से सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एसडी और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एचडी चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा. इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव और और फैनकोड ऐप पर उपलब्ध होगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
इंग्लैंड: फिलिप साल्ट (कप्तान और विकेटकीपर), विल जैक्स, जॉर्डन कॉक्स, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, सैम कुरेन, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कारसे, आदिल राशिद, साकिब महमूद, रीस टॉपले.
ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड (कप्तान), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, कूपर कोनोली, सीन एबॉट, एडम ज़म्पा.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2024 09:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

