England vs Australia 2nd T20I Head To Head Record: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े

इंग्लैंड के नियमित कप्तान जोस बटलर चोट की वजह से इस पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. जोस बटलर की गैरमौजूदगी में फिलीप सॉल्ट टीम की अगुवाई कर रहे हैं. जबकि ऑस्ट्रेलिया की कमान मिचेल मार्श के कंधों पर हैं. ऐसे में इंग्लैंड की टीम बिना जॉस बटलर के ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर देने की कोशिश करेगी. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.

ENG vs AUS (Photo: @englandcricket/@cricketcomau)

England National Cricket Team vs Australia National Cricket Team 2ndT20I: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 2024 (T20 International Series 2024) का दूसरा मुकाबला कल यानी 13 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कार्डिफ़ (Cardiff) के सोफिया गार्डन (Sophia Gardens) में भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से खेला जाएगा. पहले टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंग्लैंड को 28 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. वहीं, इंग्लैंड अब दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी. How To Watch England vs Australia 2nd T20I 2024 Live Streaming In India: दूसरे टी20 मुकाबले ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाएगी इंग्लैंड? यहां जानें कब-कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

इंग्लैंड के नियमित कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) चोट की वजह से इस पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. जोस बटलर की गैरमौजूदगी में फिलीप सॉल्ट टीम की अगुवाई कर रहे हैं. जबकि ऑस्ट्रेलिया की कमान मिचेल मार्श के कंधों पर हैं. ऐसे में इंग्लैंड की टीम बिना जॉस बटलर के ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर देने की कोशिश करेगी. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद ये दोनों टीमें पहली बार कोई टी-20 सीरीज खेल रही हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे मुकाबले में भी जीत के इरादे से उतरेगी और सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी. वहीं, इंग्लैंड की टीम दूसरे मुकाबले में जीत हासिल कर बढ़त को 1-1 से बराबर करना चाहेगी. सीरीज के पहले मुकाबले में हुई गलतियों को दूर कर इंग्लैंड की टीम दूसरे मुकाबले में उतरेगी.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

अब तक इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में मुकाबला बराबरी का रहा है. दोनों टीमों के बीच कुल 25 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 12 मैच जीते हैं. जबकि इंग्लैंड ने 11 मुकाबले अपने नाम किए हैं. इस बीच 2 मैच बेनतीजा भी रहे हैं. अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 10 टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली गई है. इस दौरान इंग्लैंड ने 5 सीरीज पर कब्जा किया हैं, जबकि 2 ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम की हैं. इनके अलावा 3 सीरीज ड्रॉ रही हैं.

पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने तूफानी पारी खेली थीं. हालांकि, दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम पूरी तरह से लड़खड़ा गई थी. वहीं, जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की बल्लेबाजी पूरी तरह फेल रही. टीम का केवल एक ही बल्लेबाज 30 से ज्यादा रन बनाया.

दोनों टीमों की स्क्वाड

इंग्लैंड टी20 टीम: फिल सॉल्ट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्से, जॉर्डन कॉक्स, सैम कर्रन, जोश हल, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब महमूद, डैन मूसली, आदिल राशिद, जेमी ओवरटन, रीस टॉपले और जॉन टर्नर.

ऑस्ट्रेलिया टी20 टीम: मिशेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), स्पेंसर जॉनसन, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल