क्रिकेट

How To Watch England vs Australia 2nd T20I 2024 Live Streaming In India: दूसरे टी20 मुकाबले ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाएगी इंग्लैंड? यहां जानें कब-कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने तूफानी पारी खेली थीं. हालांकि, दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम पूरी तरह से लड़खड़ा गई थी. वहीं, जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की बल्लेबाजी पूरी तरह फेल रही. टीम का केवल एक ही बल्लेबाज 30 से ज्यादा रन बनाया.

How To Watch England vs Australia 2nd T20I 2024 Live Streaming In India: दूसरे टी20 मुकाबले ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाएगी इंग्लैंड? यहां जानें कब-कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड (Photo: Twitter)

England National Cricket Team vs Australia National Cricket Team 2nd T20I 2024 Live Streaming: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 2024 (T20 International Series 2024) का दूसरा मुकाबला कल यानी 13 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कार्डिफ़ (Cardiff) के सोफिया गार्डन (Sophia Gardens) में भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से खेला जाएगा. पहले टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंग्लैंड को 28 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. वहीं, इंग्लैंड अब दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी. Australia Beat England, 1st T20I Scorecard: पहले टी20 मुकाबले ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 28 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

इंग्लैंड के नियमित कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) चोट की वजह से इस पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. जोस बटलर की गैरमौजूदगी में फिलीप सॉल्ट टीम की अगुवाई कर रहे हैं. जबकि ऑस्ट्रेलिया की कमान मिचेल मार्श के कंधों पर हैं. ऐसे में इंग्लैंड की टीम बिना जॉस बटलर के ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर देने की कोशिश करेगी. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद ये दोनों टीमें पहली बार कोई टी-20 सीरीज खेल रही हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे मुकाबले में भी जीत के इरादे से उतरेगी और सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी. वहीं, इंग्लैंड की टीम दूसरे मुकाबले में जीत हासिल कर बढ़त को 1-1 से बराबर करना चाहेगी. सीरीज के पहले मुकाबले में हुई गलतियों को दूर कर इंग्लैंड की टीम दूसरे मुकाबले में उतरेगी.

पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने तूफानी पारी खेली थीं. हालांकि, दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम पूरी तरह से लड़खड़ा गई थी. वहीं, जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की बल्लेबाजी पूरी तरह फेल रही. टीम का केवल एक ही बल्लेबाज 30 से ज्यादा रन बनाया.

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा?

बता दें कि दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 13 सितंबर को कार्डिफ़ के सोफिया गार्डन में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 11:00 बजे से शुरू होगा. जबकि टॉस का समय 10:30 बजे है.

कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच

बता दें की इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टी20 मुकाबले का भारत में टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के माध्यम से सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एसडी और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एचडी चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा. इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव और और फैनकोड ऐप पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की स्क्वाड

इंग्लैंड टी20 टीम: फिल सॉल्ट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्से, जॉर्डन कॉक्स, सैम कर्रन, जोश हल, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब महमूद, डैन मूसली, आदिल राशिद, जेमी ओवरटन, रीस टॉपले और जॉन टर्नर.

ऑस्ट्रेलिया टी20 टीम: मिशेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), स्पेंसर जॉनसन, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2024 08:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).