England vs Australia 1st ODI Likely Playing XI: पहले वनडे में इन दिग्गज खिलाड़ियों मचा सकते हैं कोहराम, इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर सकती हैं इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया

बता दें कि अब तक इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 24 वनडे सीरीज खेली गई है. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने 14 वनडे सीरीज पर कब्जा किया हैं, जबकि 10 सीरीज इंग्लैंड ने अपने नाम की हैं. दोनों टीमों के बीच आखिरी वनडे सीरीज साल 2022 में खेली गई थी. इस सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से अपने नाम किया था.

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo: Twitter)

England National Cricket Team vs Australia National Cricket Team: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 2024 (T20 International Series 2024) खेली गई. यह सीरीज में 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई. आज इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज यानी 19 सितंबर को पहला वनडे मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नॉटिंघम (Nottingham) के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम (Trent Bridge Stadium) में शाम पांच बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो गया है.

इंग्लैंड ने इस सीरीज के लिए हैरी ब्रूक को कप्तान नियुक्त किया है क्योंकि नियमित कप्तान जोस बटलर अभी तक चोट से नहीं उबर पाए हैं. जबकि ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिचेल मार्श करते हुए नजर आएंगे. दोनों टीमों ने कई युवा खिलाड़ियों को इस सीरीज में मौका दिया है. England vs Australia 1st ODI: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़ें

हेड टू हेड रिकॉर्ड

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबला 1971 में खेला गया था. अब तक दोनों टीमों के बीच 156 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया को 88 में जीत मिली है, जबकि इंग्लैंड ने 63 मैच अपने नाम किए हैं. वहीं, 2 मैच टाई रहा है और 3 मुकाबलों में नतीजा नहीं निकल पाया है. इंग्लैंड की सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 73 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम को 33 मुकाबलों में जीत मिली है और 36 मैच इंग्लैंड ने अपने नाम किए हैं. जबकि 2 मैच टाई और 2 में कोई नतीजा नहीं निकला है.

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ जीती हैं 14 वनडे सीरीज

बता दें कि अब तक इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 24 वनडे सीरीज खेली गई है. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने 14 वनडे सीरीज पर कब्जा किया हैं, जबकि 10 सीरीज इंग्लैंड ने अपने नाम की हैं. दोनों टीमों के बीच आखिरी वनडे सीरीज साल 2022 में खेली गई थी. इस सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से अपने नाम किया था. साल 2018 में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को आखिरी बार वनडे सीरीज में हराया था. उस सीरीज में 5 मुकाबले खेले गए थे. सभी मुकाबले इंग्लैंड ने अपने नाम किए थे.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

इंग्लैंड: फिल साल्ट (विकेटकीपर), विल जैक्स, बेन डकेट, जॉर्डन कॉक्स, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैमी स्मिथ, लियम लिविंगस्टोन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद, रीस टॉपली.

ऑस्ट्रेलिया: एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ट्रैविस हेड, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंग्लिस, कैमरून ग्रीन, ग्लैन मैक्सवेल, सीन एबॉट, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा.

Share Now

संबंधित खबरें

England Squad For Pakistan ODI Tri-Series 2026: पाकिस्तान ODI ट्राई-सीरीज़ के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, जोस बटलर और जोफ्रा आर्चर बाहर, आदिल राशिद और सैम करन की वापसी

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 323 रनों का लक्ष्य, एलेक्स कैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Live Score Update: पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड