England U19 vs India U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Final Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच फाइनल मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
अंडर-19 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को रिकॉर्ड चेज में शिकस्त देते हुए 10वीं बार फाइनल में जगह बना ली है. वहीं, इससे पहले ही इंग्लैंड ने टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की थी. इस बार अंडर-19 विश्व कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम का सफर जोरदार रहा. टीम इंडिया अभी तक टूर्नामेंट में अजेय है. टीम ने अपने सभी मैचों में जीत हासिल की है.
India Under19 Cricket Team vs England Under19 Cricket Team ICC Under 19 World Cup 2026 Final Match Date And Time: आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला शुक्रवार यानी 6 फरवरी को भारत अंडर19 क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड अंडर19 क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे से खेला जाएगा. भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने आखिरकार 10वीं बार वर्ल्ड कप फाइनल में जगह पक्की कर ली है. फाइनल में उसका मुकाबला इंग्लैंड की युवा टीम से होने जा रहा है. टीम इंडिया अभी तक टूर्नामेंट में अजेय है. टीम ने अपने सभी मैचों में जीत हासिल की है. इस टूर्नामेंट में भारत की कमान आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) के कंधों पर हैं. जबकि, इंग्लैंड की अगुवाई थॉमस रेव (Thomas Rew) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India U19 vs Afghanistan U19, 2nd Semi-Final Scorecard: हरारे में अफगानिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फाइनल में बनाई अपनी जगह, एरोन जॉर्ज ने जड़ा धमाकेदार शतक; यहां देखें IND बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड
अंडर-19 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को रिकॉर्ड चेज में शिकस्त देते हुए 10वीं बार फाइनल में जगह बना ली है. वहीं, इससे पहले ही इंग्लैंड ने टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की थी. इस बार अंडर-19 विश्व कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम का सफर जोरदार रहा. टीम इंडिया अभी तक टूर्नामेंट में अजेय है. टीम ने अपने सभी मैचों में जीत हासिल की है.
टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND U19 vs ENG U19 ODI Head To Head Record)
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच अबतक कुल 55 युथ वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 41 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, इंग्लैंड की टीम को महज 13 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा है.
IND U19 vs ENG U19 Final Match 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
मैच: टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड
स्टेडियम: हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
मैच की तारीख: 6 फरवरी 2026 (01:00 PM)
लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Jio Hotstar, Star Sports Network पर उपलब्ध होगी.
भारत और इंग्लैंड के बीच आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 फाइनल कब और कहां खेला जाएगा? (IND vs ENG U19 World Cup Final Date And Venue)
आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला कल यानी 6 फरवरी को भारत अंडर19 क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड अंडर19 क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे से खेला जाएगा.
भारत में अंडर-19 विश्व कप फाइनल मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (IND vs ENG U19 World Cup Final Match Live TV Channel Telecast In India)
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख पाएंगे.
इंडिया-इंग्लैंड अंडर-19 विश्व कप फाइनल मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch IND U19 vs ENG U19 World Cup Final Match Live Streaming In India)
आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल 2026 में भारत और इंग्लैंड के बीच खिताबी टक्कर की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप (Jio Hotstar App) और वेबसाइट पर देख सकते हैं. भारतीय अंडर-19 टीम अपना छठा खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी, जबकि इंग्लैंड की टीम अपने दूसरे खिताब की तलाश में होगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर IND U19 vs ENG U19 Final Match Playing Prediction)
टीम इंडिया: एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेट कीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन.
इंग्लैंड: बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेयस, थॉमस रेव (कप्तान) (विकेट कीपर), कैलेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स फ्रेंच.
नोट: भारतीय अंडर19 क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड अंडर19 क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.