AFG vs ENG ICC Champions Trophy 2025 Live Streaming: चैंपियंस ट्रॉफी में अफ़ग़ानिस्तान से भिड़ेगी इंग्लैंड टीम, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

भारत में JioStar नेटवर्क के पास आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के प्रसारण अधिकार हैं. अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड मैच का डिजिटल स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट उपलब्ध होगा, जहां कुछ समय तक फ्री लाइव स्ट्रीमिंग मिलेगी, लेकिन उसके बाद सब्सक्रिप्शन लेना होगा

अफ़ग़ानिस्तान बनाम इंग्लैंड(Credits: LatestLY)

England National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफ़ग़ानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी(Champions Trophy) 2025 का 8वां मुकाबला 26 फरवरी(बुधवार) को लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम(Gaddafi Stadium) में खेला जाएगा. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए 'करो या मरो' की स्थिति लेकर आया है, क्योंकि जो भी टीम यह मैच हारेगी, वह लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. इंग्लैंड के लिए यह वही गद्दाफी स्टेडियम है, जहां उन्होंने अपना पहला मैच खेला था, जबकि अफगानिस्तान के लिए यह अलग परिस्थिति होगी, क्योंकि उन्होंने अपना पिछला मैच कराची के नेशनल बैंक स्टेडियम में खेला था. यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्राफी के अफ़ग़ानिस्तान बनाम इंग्लैंड मैच से पहले जानें गद्दाफी स्टेडियम की पिच रिकॉर्ड्स, मोस्ट रन, विकेट समेत खास आंकड़े

अफगानिस्तान को अपने पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था. 316 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगान टीम महज 208 रनों पर ढेर हो गई और 107 रनों के बड़े अंतर से मैच हार गई. इस हार के बाद अफगानिस्तान का नेट रन रेट (-2.140) टूर्नामेंट में सबसे खराब हो गया. वहीं, इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप झेलने के बाद चैंपियंस ट्रॉफी में उतरी थी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पहले मैच में इंग्लैंड ने 351/8 का बड़ा स्कोर खड़ा किया, लेकिन उनकी खराब गेंदबाजी के कारण ऑस्ट्रेलिया ने इस लक्ष्य को 15 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया.

अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड चैंपियंस ट्रॉफी 2025 कब और कहां खेला जाएगा?

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफ़ग़ानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 8वां मुकाबला 26 फरवरी(बुधवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. जिसका टॉस 02:00 PM को होगा. यह भी पढ़ें: अफ़ग़ानिस्तान को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के उम्मीदों को बरक़रार उतरेगी इंग्लैंड टीम, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
भारत में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आधिकारिक प्रसारण अधिकार जियोस्टार नेटवर्क के पास हैं. प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स18 चैनलों पर विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं. इसके अलावा, डिजिटल स्ट्रीमिंग संबंधित डिटेल्स के लिए नीचें स्क्रॉल करें.
अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड चैंपियंस ट्रॉफी 2025 लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखें
भारत में JioStar नेटवर्क के पास आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के प्रसारण अधिकार हैं. अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड मैच का डिजिटल स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट उपलब्ध होगा, जहां कुछ समय तक फ्री लाइव स्ट्रीमिंग मिलेगी, लेकिन उसके बाद सब्सक्रिप्शन लेना होगा.
Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट