England National Cricket Team vs Italy National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 29th Match Preview Details: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 29वां मुकाबला आज यानी 16 फरवरी को इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इटली राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. ग्रुप C में दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है. सुपर 8 की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीमों को जीत दर्ज करना जरूरी होगा. इंग्लैंड टीम की अगुवाई हैरी ब्रूक कर रहे हैं, जबकि इटली की कमान हैरी मानेन्टी के हाथों में है. यह भी पढ़ें: England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Live Streaming In India: इंग्लैंड बनाम इटली के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त
इंग्लैंड की टीम में जोस बटलर, फिलिप सॉल्ट, सैम करन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं, जो मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं. वहीं इटली की टीम में जेजे स्मट्स, ग्रांट स्टीवर्ट, जसप्रीत सिंह और वेन मैडसेन जैसे खिलाड़ी अहम भूमिका निभा सकते हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है.
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का यह मुकाबला भारत की सरजमीं पर खेला जा रहा है और दोनों टीमें इस मैच को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी.
इंग्लैंड बनाम इटली टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (ENG vs ITA T20I Head To Head Record)
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड और इटली के बीच अब तक ज्यादा मुकाबले नहीं खेले गए हैं. अनुभव और रैंकिंग के आधार पर इंग्लैंड का पलड़ा भारी नजर आता है, लेकिन टी20 फॉर्मेट में किसी भी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता.
ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट (Eden Gardens Pitch Report)
कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है और आउटफील्ड भी तेज है. हालांकि, मैच के दौरान स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है. टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी कर बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी.
इंग्लैंड बनाम इटली के बीच रोमांचक मुकाबले के लिए मुख्य खिलाड़ी (ENG vs ITA Key Players To Watch Out): जोस बटलर, हैरी ब्रूक, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, हैरी मानेन्टी, जेजे स्मट्स और ग्रांट स्टीवर्ट जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदल सकते हैं. इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दूसरे को कर सकते हैं परेशान (Mini Battle): जोस बटलर और ग्रांट स्टीवर्ट के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं हैरी ब्रूक और जेजे स्मट्स के बीच की भिड़ंत भी मैच का रुख तय कर सकती है. इसके अलावा सैम करन और हैरी मानेन्टी के बीच ऑलराउंड प्रदर्शन की जंग भी दिलचस्प रहेगी.
इंग्लैंड बनाम इटली के बीच 29वां मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (ENG vs ITA T20 World Cup 29th Match Date And Venue)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 29वां मुकाबला आज इंग्लैंड और इटली के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा. मुकाबले का टॉस मैच शुरू होने से लगभग 30 मिनट पहले किया जाएगा.
भारत में इंग्लैंड बनाम इटली के बीच खेले जाने वाले 29वें मुकाबले का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (ENG vs ITA T20 World Cup 29th Match Live TV Channel Telecast In India)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है.
इंग्लैंड बनाम इटली के बीच 29वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch ENG vs ITA T20 World Cup 29th Match Live Streaming In India)
इंग्लैंड और इटली के बीच इस मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप (Jio Hotstar App) और वेबसाइट पर देख सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (ENG vs ITA 29th Match Playing Prediction)
इंग्लैंड: जोस बटलर (विकेटकीपर), फिलिप सॉल्ट, बेन डकेट, हैरी ब्रूक (कप्तान), विल जैक्स, सैम करन, जैकब बेथेल, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और ल्यूक वुड.
इटली: जियान मीडे (विकेटकीपर), हैरी मानेन्टी (कप्तान), जस्टिन मोस्का, एंथनी मोस्का, जेजे स्मट्स, बेन मानेन्टी, ग्रांट स्टीवर्ट, जसप्रीत सिंह, क्रिशन कालुगामागे, अली हसन और थॉमस ड्राका.
नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इटली राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.











QuickLY