England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Live Score Update: कोलकाता में इंग्लैंड बनाम इटली के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

हैरी ब्रूक की अगुवाई में इंग्लैंड की टीम मजबूत बल्लेबाजी और संतुलित गेंदबाजी आक्रमण के साथ मैदान पर उतरी है. सैम करन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद जैसे गेंदबाज इटली के बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकते हैं. वहीं इटली की टीम भी इस बड़े मंच पर मजबूत इंग्लैंड को चुनौती देने के इरादे से उतरी है.

इंग्लैंड बनाम इटली (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs Italy National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 29th Match Live Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 29वां मुकाबला आज यानी 16 फरवरी को इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इटली राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में खेला जा रहा है. ग्रुप C में दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है और सुपर 8 में जगह बनाने के लिए जीत जरूरी मानी जा रही है. इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की अगुवाई हैरी ब्रूक कर रहे हैं, जबकि इटली की कमान हैरी मानेन्टी के हाथों में है. इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. यह भी पढ़ें: England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम इटली के बीच 29वें मुकाबले में कैसा रहेगा ईडन गार्डन्स की पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

इस अहम मुकाबले में इंग्लैंड की ओर से टॉप ऑर्डर में जोस बटलर, फिलिप सॉल्ट और बेन डकेट नजर आ सकते हैं. वहीं इटली की तरफ से जियान मीडे, जेजे स्मट्स और कप्तान हैरी मानेन्टी पारी की शुरुआत कर सकते हैं. ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, ऐसे में फैंस को हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है.

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इटली राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (England National Cricket Team vs Italy National Cricket Team Match Scorecard)

हैरी ब्रूक की अगुवाई में इंग्लैंड की टीम मजबूत बल्लेबाजी और संतुलित गेंदबाजी आक्रमण के साथ मैदान पर उतरी है. सैम करन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद जैसे गेंदबाज इटली के बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकते हैं. वहीं इटली की टीम भी इस बड़े मंच पर मजबूत इंग्लैंड को चुनौती देने के इरादे से उतरी है.

ग्रुप C का यह मुकाबला अंक तालिका के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है. इंग्लैंड की टीम जीत के साथ अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी, जबकि इटली की टीम टूर्नामेंट में बने रहने के लिए पूरा जोर लगाएगी. मुकाबले से जुड़े हर गेंद, हर रन और हर विकेट का लाइव अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इटली राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

\