क्रिकेट

मोइन अली ने प्रशंसकों से स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के खिलाफ अच्छा बर्ताव करने की अपील की

इंग्लैंड (England) के हरफनमौला खिलड़ी मोइन अली (Moeen Ali) ने प्रशंसकों से आग्रह किया है कि वे 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया (Australia) के स्टीव स्मिथ (Steve smith) और डेविड वार्नर (David Warner) के खिलाफ किसी प्रकार की व्यक्तिगत टिप्पणी ना करें.

मोइन अली ने प्रशंसकों से स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के खिलाफ अच्छा बर्ताव करने की अपील की
मोइन अली (Photo credit-twitter)

इंग्लैंड (England) के हरफनमौला खिलाड़ी मोइन अली (Moeen Ali) ने प्रशंसकों से आग्रह किया है कि वे 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया (Australia) के स्टीव स्मिथ (Steve smith) और डेविड वार्नर (David Warner) के खिलाफ किसी प्रकार की व्यक्तिगत टिप्पणी ना करें.

पिछले वर्ष दक्षिण अफ्रीका में हुई सीरीज के दौरान सैंडपेपर गेट विवाद में फंसने के बाद स्मिथ और वार्नर को प्रतिबंध झेलना पड़ा था. हालांकि, प्रतिबंध की समाप्ति के बाद उन्हें विश्व कप के लिए चुनी गई टीम में शामिल किया गया.

यह भी पढ़ें- ICC Cricket World Cup 2019: बेटी की मौत के बावजूद पाकिस्तान के लिए वर्ल्ड कप में खेलेंगे आसिफ अली

अली ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि उन्हें अधिक आलोचनाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा. मैं चाहता हूं कि वे सीरीज का आनंद लें. अगर आपको टिप्पणी करनी है तो उसे हंसी-मजाक तक सीमित रखें, व्यक्तिगत होने की जरूरत नहीं है."

उन्होंने कहा, "हम सब गलतियां करते हैं। हम इंसान हैं और हममें भावनाएं हैं. मैं गहराई से जानता हूं कि वे वास्तव में अच्छे लोग हैं. मुझे उम्मीद है कि उनके साथ शालीनता बरती जाएगी. मैं सिर्फ इतना चाहता हूं कि क्रिकेट की बात की जाए." इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने कहा था कि स्मिथ और वार्नर को आने वाले महीनों में संवदेनशीलता से दखने की जरूरत है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2019 01:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).