IND vs ENG 2025: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज साकिब महमूद को आखिरकार मिला भारत दौरे के लिए वीजा, जल्द इंग्लिश कुनबे में होंगे शामिल

पाकिस्तानी मूल के महमूद के वीज़ा में देरी हो रही थी, जिसके कारण वह यूएई में लगे टीम के ट्रेनिंग कैंप का भी हिस्सा नहीं बन पाए थे. हालांकि टीम के अन्य सदस्यों आदिल राशिद और रेहान अहमद को जल्दी ही वीज़ा मिल गया था.

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज साकिब महमूद (Photo credits: X/@Nomancricket29)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम टी20 सीरीज(T20 Series) का पहला मुकाबला 22 जनवरी 2025 को कोलकाता(Kolakata) के एडेन गार्डन(Eden Garden) में खेला जाएगा. इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ साक़िब महमूद को भारत दौरे के लिए अंततः वीज़ा मिल गया है. अब वह शुक्रवार को अपनी टीम के साथ कोलकाता की यात्रा कर सकेंगे, जहां बुधवार को पहला टी20 होना है. यह भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में इन दिग्गजों के साथ उतरेगी टीम इंडिया, यहां देखें भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तानी मूल के महमूद के वीज़ा में देरी हो रही थी, जिसके कारण वह यूएई में लगे टीम के ट्रेनिंग कैंप का भी हिस्सा नहीं बन पाए थे. हालांकि टीम के अन्य सदस्यों आदिल राशिद और रेहान अहमद को जल्दी ही वीज़ा मिल गया था.

2019 में जब इंग्लैंड लायंस की टीम भारत के दौरे पर थी, तब भी महमूद को ऐसी ही दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. 2024 में जब लंकाशायर की टीम एक प्री-सीज़न कैंप के लिए भारत में थी, तब भी महमूद भारत नहीं आ पाए थे. वहीं ऑफ़ स्पिनर शोएब बशीर को भी पिछले साल वीज़ा प्रक्रियाओं में देरी के कारण हैदराबाद के पहले टेस्ट से बाहर बैठना पड़ा था.

महमूद को इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ी सलाहकार जेम्स एंडरसन द्वारा अबु धाबी में चलाये जा रहे तेज़ गेंदबाज़ी कैंप का हिस्सा बनना था, जिसमें जोफ़्रा आर्चर, गस ऐटकिंसन, ब्राइडन कार्स और मार्क वुड हिस्सा ले रहे थे. लेकिन भारतीय दूतावास में पासपोर्ट होने के कारण वह ऐसा नहीं कर पाए.

Share Now

संबंधित खबरें

Team India T20I Stats At Rajeev Gandhi International Stadium: हैदराबाद में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, यहां किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और किसके नाम हैं सर्वाधिक विकेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट