ENG-W vs AUS-W Final Stats: महिला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में कैसा रहा है इंग्लैंड का रिकॉर्ड, जानें कितनी बार जीता है खिताब

इंग्लैंड महिला टीम के पास इस बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली सभी खिताबी हार का बदला लेने का सुनहरा मौका होगा. अगर इंग्लैंड फाइनल जीतने में सफल रहता है तो वह ऑस्ट्रेलिया के बाद महिला टी20 वर्ल्ड कप में एक से अधिक बार खिताब जीतने वाली दूसरी टीम बन जाएगी.

इंग्लैंड महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England Women's National Cricket Team vs Australia Women's National Cricket Team, ICC Women's T20 World Cup 2026 Final Stats: इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह खिताबी मुकाबला लंदन (London) के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord's Cricket Ground) में भारतीय समयानुसार रात 11:00 बजे से शुरू होगा. इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 40 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया है. ऐसे में फाइनल से पहले आइए जानते हैं कि महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड का प्रदर्शन कैसा रहा है. यह भी पढ़ें: IND vs ENG 2nd T20I: क्या दूसरे टी20 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करेंगे वैभव सूर्यवंशी? जानिए क्या कहते हैं समीकरण

इंग्लैंड महिला टीम ने अब तक पांचवीं बार महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है. हालांकि टीम सिर्फ एक बार ही खिताब जीतने में सफल रही है. वहीं तीन बार उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है. इस बार इंग्लैंड के पास पुरानी हार का हिसाब चुकता करने और इतिहास बदलने का शानदार मौका होगा.

2009 में जीता था पहला महिला टी20 वर्ल्ड कप खिताब

इंग्लैंड ने 2009 में खेले गए पहले महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 85 रन पर समेट दिया था. इसके बाद क्लेयर टेलर की नाबाद 39 रन की पारी की बदौलत टीम ने 6 विकेट से मुकाबला जीतकर इतिहास रच दिया था.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीन फाइनल हारी इंग्लैंड

इंग्लैंड ने 2012, 2014 और 2018 में लगातार तीन बार महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई, लेकिन हर बार ऑस्ट्रेलिया ने उसका सपना तोड़ दिया. 2012 के फाइनल में इंग्लैंड को 4 रन से हार मिली थी. इसके बाद 2014 में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट और 2018 के फाइनल में 8 विकेट से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया था.

इस बार इतिहास बदलने का मौका

इंग्लैंड महिला टीम के पास इस बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली सभी खिताबी हार का बदला लेने का सुनहरा मौका होगा. अगर इंग्लैंड फाइनल जीतने में सफल रहता है तो वह ऑस्ट्रेलिया के बाद महिला टी20 वर्ल्ड कप में एक से अधिक बार खिताब जीतने वाली दूसरी टीम बन जाएगी.

महिला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड का रिकॉर्ड

Share Now

संबंधित खबरें

ENG-W vs AUS-W T20 World Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से रौंदा, सातवीं बार टाइटल किया अपने नाम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

ENG-W vs AUS-W T20 World Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 151 रनों का लक्ष्य, नैट सिवर-ब्रंट ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG-W vs AUS-W, T20 World Cup 2026 Final Match Live Score Update: लॉर्ड्स में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है महिला टी20 विश्व कप 2026 का खिताबी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

ENG-W vs AUS-W Final DD Sports Live Telecast: क्या डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में देख सकेंगे इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल? यहां जानें जवाब