ENG vs WI, CWC 2019: इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद जेसन होल्डर ने कहा- हमने मध्य के ओवरों में मैच गंवाया

इंग्लैंड के हाथों शुक्रवार को आईसीसी विश्व कप-2019 में आठ विकेट से मात खाने वाली वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने कहा है कि टीम ने मध्य के ओवरों में खराब बल्लेबाजी की और इसी कारण मैच हार गई. विंडीज का मजबूत बल्लेबाजी क्रम इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने 44.4 ओवरों में सिर्फ 212 रनों पर ढेर हो गया.

जेसन होल्डर (Photo Credits: IANS)

ENG vs WI, ICC Cricket World Cup 2019: इंग्लैंड के हाथों शुक्रवार को आईसीसी विश्व कप-2019 में आठ विकेट से मात खाने वाली वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने कहा है कि टीम ने मध्य के ओवरों में खराब बल्लेबाजी की और इसी कारण मैच हार गई. विंडीज का मजबूत बल्लेबाजी क्रम इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने 44.4 ओवरों में सिर्फ 212 रनों पर ढेर हो गया.

मैच के बाद होल्डर ने कहा, "हमारे पास बोर्ड पर ज्यादा रन नहीं थे. हमने नियमित अंतराल पर विकेट खोए और साथ ही कुछ लापरवाह शॉट भी खेले. अगर हम टिके रहते और साझेदारियां करते तो हम ज्यादा रन कर सकते थे. टॉस हारना भी हमारे लिए दुर्भाग्यपूर्ण रहा लेकिन हमने पावरप्ले में अच्छा खेला. हम मध्य के ओवरों में मैच हार गए। हमारे बल्लेबाजों को ज्यादा जिम्मेदारी लेनी होगी और साझेदारियां करनी होंगी."

यह भी पढ़ें- ENG vs WI, CWC 2019: जीत के बाद जो रूट ने कहा- टॉस जीतना हमारे लिए अच्छा रहा

होल्डर ने कहा, "हम तेजी को लेकर विकेट को अच्छे से पढ़ नहीं पाए और शॉर्ट गेंद को ज्यादा ऊंचाई तक नहीं पहुंचा पाए, लेकिन जब आपके पास 213 रनों का लक्ष्य बचाने को है तो आपको सिर्फ विकेट निकालने होते हैं.' वेस्टइंडीज को अपना अगला मैच 17 जून को टॉनटन में बांग्लादेश से खेलना है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड