क्रिकेट

ENG vs WI, ICC CWC 2019: जो रूट का शानदार शतक, इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 19वें मैच में आज साउथेम्प्टन (Southampton) के हैंपशायर बाउल (Hampshire Bowl) स्टेडियम में मेजबान टीम इंग्लैंड (England) ने वेस्टइंडीज (West Indies) द्वारा दिए गए 213 रनों के लक्ष्य को मात्र 33.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया.

ENG vs WI, ICC CWC 2019: जो रूट का शानदार शतक, इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
इयोन मोर्गन (Photo Credits: Getty Images)

ENG vs WI, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 19वें मैच में आज साउथेम्प्टन (Southampton) के हैंपशायर बाउल (Hampshire Bowl) स्टेडियम में मेजबान टीम इंग्लैंड (England) ने वेस्टइंडीज (West Indies) द्वारा दिए गए 213 रनों के लक्ष्य को मात्र 33.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया. इंग्लैंड का अब अगला सामना 18 जून को अफगानिस्तान (Afghanistan) के साथ है, वहीं वेस्टइंडीज (West Indies) की टीम अपने अगले मैच में 17 जून को बांग्लादेश (Bangladesh) के साथ भिड़ेगी.

बता दें कि आज इंग्लैंड (England) के लिए पारी की शुरुआत करते हुए जोए रूट ने 94 गेदों में 11 चौके की मदद से नाबाद 100 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. रूट के अलावा इंग्लैंड के लिए सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने 45, क्रिस वोक्स ने 40 और बेन स्टोक्स ने नाबाद 10 रनों की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- ENG vs WI, ICC CWC 2019: निकोलस पूरन ने लगाया शानदार अर्धशतक, वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को दिया 213 रनों का लक्ष्य

वेस्टइंडीज (West Indies) के लिए आज एक मात्र सफल गेंदबाज शेनन गैब्रिएल रहे. गैब्रिएल ने आज अपने 7 ओवर के स्पेल में 49 रन खर्च करते हुए इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और क्रिस वोक्स को पवेलियन लौटाया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2019 09:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).