ENG vs WI 2nd T20I 2025 Scorecard: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 9 गेंद शेष रहते 4 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की बनाई अजेय बढ़त, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 गेंद शेष रहते 4 विकेट से जीत दर्ज की और तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. इस जीत के हीरो रहे इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ ल्यूक वुड, जिन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 25 रन देकर दो अहम विकेट चटकाए और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गए

इंग्लैंड (Photo Credits: Twitter)

England National Cricket Team vs West Indies Cricket Team Match Scorecard: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series) का दूसरा मुकाबला 08 जून(रविवार) को ब्रिस्टल(Bristol) के काउंटी ग्राउंड (County Ground ) में खेला गया. इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 गेंद शेष रहते 4 विकेट से जीत दर्ज की और तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. इस जीत के हीरो रहे इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ ल्यूक वुड, जिन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 25 रन देकर दो अहम विकेट चटकाए और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गए. वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को दिया 197 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप और जॉनसन चार्ल्स ने खेली धुआंधार पारी, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इससे पहले, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए. कप्तान शाई होप ने 38 गेंदों पर 49 रन की सधी हुई पारी खेली, जबकि जॉनसन चार्ल्स ने 39 गेंदों पर 47 रन जोड़े. अंतिम ओवरों में रोवमैन पॉवेल ने 15 गेंदों पर 34 और जेसन होल्डर ने सिर्फ 9 गेंदों में 29 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को एक चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया.

इंग्लैंड की ओर से ल्यूक वुड ने सबसे किफायती गेंदबाज़ी की, वहीं जैकब बेथेल और ब्राइडन कार्स को एक-एक विकेट मिला. हालांकि आदिल राशिद थोड़े महंगे साबित हुए, उन्होंने अपने 4 ओवर में 59 रन लुटाए और एक विकेट लिया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत ठोस रही. कप्तान जोस बटलर ने 36 गेंदों पर 47 रन बनाए और शीर्ष क्रम को संभाला. हैरी ब्रूक ने 20 गेंदों में 34 रन और टॉम बेंटन ने अंत तक नाबाद रहकर 11 गेंदों में 30 रनों की तेज़ पारी खेली, जिससे इंग्लैंड ने 18.3 ओवर में 199 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. वेस्टइंडीज की ओर से अल्ज़ारी जोसेफ ने 4 ओवर में 45 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि जेसन होल्डर और रोस्टन चेज़ को एक-एक विकेट मिला. अब इंग्लैंड सीरीज में 2-0 से आगे है और तीसरा मुकाबला औपचारिकता मात्र रह गया है, जिसमें वेस्टइंडीज साख बचाने के लिए मैदान में उतरेगा.

Share Now

Tags

Bristol Bristol Weather Report County Ground County Ground Bristol Weather Report County Ground Bristol Weather Today Cricket News Dream11 ENG vs WI eng vs wi 2025 ENG vs WI 2025 Mini Battle ENG vs WI 2nd T20I 2025 Mini Battle ENG vs WI Mini Battle England England cricket team england national cricket team England national cricket team vs West Indies cricket team England National Cricket Team vs West Indies Cricket Team Match Scorecard England National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team England vs West Indies England vs West Indies 2nd T20 Mini Battle England vs West Indies Mini Battle Evin Lewis Jos Buttler Liam Dawson Live Cricket Updates Mini Battles Romario Shepherd T20 match T20 मुकाबला T20I series West Indies West Indies cricket team West Indies National Cricket Team West Indies National Cricket Team vs England National Cricket Team West Indies vs England WI vs ENG WI vs ENG 2025 इंग्लैंड इंग्लैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड क्रिकेट टीम इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम एविन लुईस काउंटी ग्राउंड काउंटी ग्राउंड ब्रिस्टल का मौसम क्रिकेट समाचार जोस बटलर टी20 सीरीज ड्रीम11 ब्रिस्टल ब्रिस्टल का मौसम मिनी बैटल्स रोमारियो शेफर्ड लाइव क्रिकेट अपडेट लियाम डॉसन वेस्टइंडीज वेस्टइंडीज की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): मुंबई इंडियंस से हराकर चौथे पायदान पर पहुंची पंजाब किंग्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, तिलक वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट