ENG vs SL 2nd Test Pitch Report And Weather Update: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को कड़ी टक्कर देने के लिए उतरेगी श्रीलंका, यहां देखें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल इंग्लैंड की टीम चौथे पायदान पर मौजूद है. वहीं इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद श्रीलंका की टीम पांचवें पायदान पर है. पहले टेस्ट में श्रीलंका की टीम ने इंग्लैंड को जोरदार टक्कर दी थी. श्रीलंका की तरफ से कामिंदु मेंडिस ने कमाल की शतकीय पारी खेली थी. एक समय तो ऐसा लग रहा था वह मुकाबला जीत लेंगे. दूसरे टेस्ट में श्रीलंका की टीम और बेहतर करना चाहेगी.

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X/@Cricbuzz)

England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team 2nd Test: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 29 अगस्त से टेस्ट सीरीज (Test Series) का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट लंदन (London) के लॉर्ड्स स्टेडियम (Lords Stadium) में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. इंग्लैंड (England) की टीम की कमान ओली पोप (Ollie Pope) संभालते हुए नजर आएंगे और श्रीलंका (Sri Lanka) की अगुवाई धनंजय डी सिल्वा (Dhananjay De Silva) करेंगे. सीरीज का पहला मुकाबला इंग्लैंड ने पांच विकेट से अपने नाम किया था. इंग्लैंड की टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. ऐसे में श्रीलंका की टीम सीरीज में वापसी के इरादे से उतरेगी. Sri Lanka Playing 11 Against England 2nd Test: इंग्लैंड के लिए दूसरे टेस्ट के लिए श्रीलंका ने प्लेइंग इलेवन का किया ऐलान, टीम में किया दो बड़े बदलाव; प्लेइंग XI पर एक नरज

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान कर दिया गया है. दूसरे टेस्ट में तेज गेंदबाज ओली स्टोन को मार्क वुड की जगह टीम में शामिल किया गया है. इंग्लैंड की टीम ने दूसरे टेस्ट के लिए केवल एक बदलाव किया है. इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मार्क वुड के रिप्लेसमेंट का भी एलान हुआ है. मार्क वुड पहले टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. अब दूसरे टेस्ट से पहले उनके रिप्लेसमेंट का एलान कर दिया गया है. दूसरे टेस्ट ते लिए इंग्लैंड टीम ने मार्क वुड के रिप्लेसमेंट के तौर पर ओली स्टोन को शामिल किया हैं.

इंग्लैंड की टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. ऐसे में श्रीलंका की टीम सीरीज में वापसी के इरादे से उतरेगी. दूसरे टेस्ट के लिए श्रीलंका ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया हैं, श्रीलंका ने दो बड़े बदलाव किए हैं. कुसल मेंडिस के स्थान पर पथुम निसांका को शामिल किया गया; लाहिरू कुमारा ने फर्नांडो की जगह ली.

पिच रिपोर्ट:

लॉर्ड्स की पिच पर गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों को मदद मिलती है. टेस्ट क्रिकेट में, इस पिच पर शुरुआती ओवरों में स्विंग गेंदबाजों के लिए और बाद के दिनों में स्पिनरों के लिए मदद करती है. पिच के सूखने के बाद बल्लेबाजों को शॉट खेलने में आसानी होती है, लेकिन चौथे और पांचवे दिन स्पिनरों को टर्न और उछाल मिल सकता है. इस पिच पर धैर्य के साथ बल्लेबाजी करना फायदेमंद साबित हो सकता हैं. इसलिए, लॉर्ड्स की पिच को टेस्ट क्रिकेट के लिए चुनौतीपूर्ण और रोमांचक माना जाता है.

इस मैदान पर अब तक यहां कुल 146 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 52 मुकाबले जीते हैं. यहां 43 मैच रन चेज करने वाली टीम ने भी जीते हैं. लॉर्ड्स के मैदान पर पहली इनिंग का औसत स्कोर 309 रन रहा है.

मौसम रिपोर्ट

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच में शुरुआती दिन के पहले सेशन में बारिश की संभावना बनी हुई है. बाकी दिन मौसम साफ रहने की उम्मीद हैं. अगले तीन दिनों की मौसम रिपोर्ट के अनुसार दूसरे और तीसरे दिन कुछ बूंदाबांदी होने की संभावना है.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल इंग्लैंड की टीम चौथे पायदान पर मौजूद है. वहीं इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद श्रीलंका की टीम पांचवें पायदान पर है. पहले टेस्ट में श्रीलंका की टीम ने इंग्लैंड को जोरदार टक्कर दी थी. श्रीलंका की तरफ से कामिंदु मेंडिस ने कमाल की शतकीय पारी खेली थी. एक समय तो ऐसा लग रहा था वह मुकाबला जीत लेंगे. दूसरे टेस्ट में श्रीलंका की टीम और बेहतर करना चाहेगी.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

श्रीलंका: दिमुथ करुणारत्ने, निशान मदुष्का, पथुम निसांका, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंडीमल, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, मिलन रथनायके.

इंग्लैंड: डेनियल लॉरेंस, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रुक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, मैथ्यू पॉट्स, ओली स्टोन, शोएब बशीर.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड