ENG vs SL 1st Test 2024 Day 4 Live Streaming: आज इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट का चौथा दिन खेला जाएगा, यहां जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहले टेस्ट मैच का चौथा दिन आज खेला जाना है. यह मैच मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में होगा. तीसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 358 रनों पर सिमट गई.

ENG vs SL (Photo: @OfficialSLC/@englandcricket)

England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team 1st Test Day 4 Live Streaming: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहले टेस्ट मैच का चौथा दिन आज खेला जाना है. यह मैच मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में होगा. तीसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 358 रनों पर सिमट गई. इंग्लैंड की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने अपने करियर के पहले शतक जड़ा. जेमी स्मिथ ने 148 गेंदों में 111 रन बनाए. इसके अलावा हैरी ब्रूक ने 56 रन बनाए. श्रीलंका की तरफ से पहली पारी में असिथा फर्नांडो ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए. इसके अलावा प्रभात जयसूर्या ने तीन झटके. वहीं विश्वा फर्नांडो 2 विकेट और मिलन प्रियनाथ रथनायके को 1 विकेट मिला. यह भी पढ़ें: PAK vs BAN 1st Test 2024 Day 4 Live Streaming: आज पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट का चौथा दिन खेला जाएगा, यहां जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 6 विकेट के नुकसान पर 206 रन बना लिए हैं. मेहमान टीम के पास 82 रनों की बढ़त हैं. श्रीलंका की ओर से दिनेश चंडीमल 20 रन और कामिंडू मेंडिस 56 रन बनाकर नाबाद है. दोनों बल्लेबाजों आज अपनी टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचना चाहेंगे. वहीं इंग्लैंड की टीम जल्द से जल्द से ऑल आउट करना चाहेगी. चौथा दिन दोनों टीमों के लिए काफी अहम है.

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट का तीसरा दिन कितने बजे शुरू होगा

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट मैचका चौथा दिन 24 अगस्त को मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा.

कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट मैच भारत में टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के माध्यम से सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एसडी और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एचडी चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा. इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव और फैनकोड ऐप पर लाइव लाइव प्रसारण होगा.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

इंग्लैंड: डैन लॉरेंस, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, मैथ्यू पॉट्स, मार्क वुड, शोएब बशीर

श्रीलंका: निशान मदुश्का, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांडीमल, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो, मिलन रथनायके

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड