Eng vs SA, ICC Cricket World Cup 2019: इंग्लैंड की दक्षिण अफ्रीका पर जीत के बाद ट्विटर पर आ रहे हैं ऐसे रिएक्शन

वर्ल्ड की मेजबानी कर रहे इंग्लैंड ने उद्घाटन मुकाबले में आज लंदन (London) के द ओवल (The Oval) मैदान में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) को 104 रनों से हराते हुए इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया है.

इंग्लैंड की टीम (Photo Credits: Getty Images)

Eng vs SA, ICC Cricket World Cup 2019: वर्ल्ड कप 2019 की मेजबानी कर रहे इंग्लैंड ने उद्घाटन मुकाबले में आज लंदन (London) के द ओवल (The Oval) मैदान में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) को 104 रनों से हराते हुए इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया है. इंग्लैंड (England) की इस जीत में अहम भूमिका निभाने वाले ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को मैन ऑफ द मैच (Man Of The Match) का अवार्ड दिया गया है.

इंग्लैंड की इस शानदार जीत के बाद ट्विटर पर इस तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं-

बेन स्टोक्स मुकाबले के लिए सुपर परफॉर्मर. इंग्लैंड को जीत के लिए बधाई, अच्छा हुआ उन्होंने जोफ्रा आर्चर को शामिल किया. घरेलू टीम द्वारा बेहतरीन शुरुआत.

दक्षिण अफ्रीका टीम प्लीज आप एबी डीविलियर्स को एक बार फिर टीम में शामिल करें. नियम को बदल दीजिए, लेकिन मैंने आईडिया दिया इसलिए उन्हें भारत के खिलाफ मैच के बाद शामिल करें.

टूर्नामेंट जीतने के प्रबल दावेदर उसी तरह खेलते हुए. पहली मैच में एकतरफा जीत से रनरेट में मदद मिलेगी. बेन स्टोक्स का प्रदर्शन शानदार था.

लाइन-लेंथ गेंदबाजी आपको मैच नहीं जिता सकती. लेकिन एक्सप्रेस पेस काफी टीम के लिए काफी अहम होने वाली है.

यह बस जीत नहीं है लेकिन एक स्टेटमेंट की तरह है. इंग्लैंड ने अपने अभियान की शुरुआत शानदार तरीके से की है. 104 रनों की जीत अंत में काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है.

बता दें कि आज इंग्लैंड की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 312 रनों का लक्ष्य रखा था. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीका की टीम 39.5 ओवर में 207 रनों पर ही ऑल आउट हो गई.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 266 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक और विल जैक्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka 1st ODI Match: घरेलू वनडे सीरीज में कुछ ऐसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन, यहां देखें हैरान करने वाले हैं आंकड़े