Eng vs SA, ICC Cricket World Cup 2019: चोट के बावजूद हाशिम अमला ने मैदान में की वापसी

दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के दिग्गज सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला (Hashim Amla) आज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) की एक बाउंसर गेंद पर शॉट लगाने के चक्कर में घायल हो गए, जिसके कारण उन्हें रिटायरहर्ट होना पड़ा था.

दक्षिण अफ़्रीकी बल्लेबाज हाशिम आमला (Photo Credits: Getty Images)

Eng vs SA, ICC Cricket World Cup 2019: दक्षिण अफ्रीका () के दिग्गज सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला (Hashim Amla) आज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) की एक बाउंसर गेंद पर शॉट लगाने के चक्कर में घायल हो गए, जिसके कारण उन्हें रिटायरहर्ट होना पड़ा था. इस घटना के बाद ऐसी खबर आ रही थी कि हाशिम अमला उपचार के दौरान पहले टेस्ट में फेल हो गए हैं, जिसके कारण शायद ही वह मैदान पर उतर सकते हैं लेकिन अफ्रीकी टीम के छठवें विकेट के पतन के बाद अमला ने मैदान में वापसी कर ली है.

फिलहाल टीम का स्कोर 34 ओवर की समाप्ति के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 180 रन है. मेहमान टीम के लिए हाशिम अमला 07 और आंदिले फेहुक्वायो 24 रन बनाकर खेल रहे हैं. अफ्रीकी टीम को अब भी 16 ओवर में 132 रनों की जरूरत है. टीम के पास अभी भी चार विकेट शेष हैं.

यह भी पढ़ें- Eng vs SA, ICC Cricket World Cup 2019: जोफ्रा आर्चर की खतरनाक बाउंसर पर घायल होकर रिटायरहर्ट हुए हाशिम अमला, देखें वीडियो

इसी पहले आज टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम इंग्लैंड (England) ने दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के सामने निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 312 रनों का लक्ष्य रखा है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa Squad for 2nd Test vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का ऐलान, कगिसो रबाडा की वापसी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के को मिला मौका

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट