ENG vs NZ, ICC CWC 2019 Final: जेसन रॉय और कुमार धर्मसेना ने एक दूसरे को गले लगाकर एक बार फिर क्रिकेट को 'जेंटलमैन' का खेल साबित किया, देखें वीडियो

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय और श्रीलंका के अंपायर कुमार धर्मसेना ने एक दूसरे से मुलाकात की और गले लगाया. बता दें कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल मुकाबले में धर्मसेना के गलत निर्णय की वजह से जेसन रॉय हो गए थे. जिसके बाद रॉय धर्मसेना पर भड़क भी गए थे और फैसले पर नाखुशी जताई थी, हालांकि बाद में रॉय पर आईसीसी ने जुर्माना लगाया.

जेसन रॉय और कुमार धर्मसेना ने एक दूसरे को गले लगाया (Photo Credits: Twitter)

ENG vs NZ, ICC CWC 2019 Final: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के आज ऐतिहासिक फाइनल मुकाबले में लंदन (London) के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord's Cricket Ground) में न्यूजीलैंड (New Zealand) और इंग्लैंड (England) की टीम अपने पहले वर्ल्ड कप खिताब के लिए संघर्ष कर रही है. बता दें कि आज न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 242 रन का लक्ष्य रखा है.

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने से पहले इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय (Jason Roy) को मैदान में आकर कुछ देर प्रैक्टिस करते हुए देखा गया. प्रैक्टिस के दौरान ही जेसन रॉय और श्रीलंका के अंपायर कुमार धर्मसेना (Kumar Dharmasena) ने एक दूसरे से मुलाकात की और गले लगाया.

यह भी पढ़ें- ENG vs AUS, CWC 2019 2nd Semi Final: जेसन रॉय पर ICC की गिरी गाज, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंपायरों से की थी नोंक-झोंक

बता दें कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल मुकाबले में धर्मसेना के गलत निर्णय की वजह से जेसन रॉय आउट हो गए थे. जिसके बाद रॉय धर्मसेना पर भड़क भी गए थे और फैसले पर नाखुशी जताई थी, हालांकि बाद में रॉय पर आईसीसी ने जुर्माना लगाया.

बता दें कि कुमार धर्मसेना लॉर्ड्स में हो रहे फाइनल मुकाबले में मैदान में उतरने वाले इकलौते विश्व चैम्पियन हैं. मैच में अंपायरिंग कर रहे धर्मसेना 1996 में विश्व कप जीतने वाली श्रीलंका टीम का हिस्सा थे. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड टीम के किसी खिलाड़ी ने अब तक विश्व कप नहीं जीता है.

Share Now

संबंधित खबरें

Viral Video: 'वेपिंग' करती गिलहरी का वीडियो वायरल; मजे के लिए शेयर की जा रही क्लिप ने वन्यजीव विशेषज्ञों की बढ़ाई चिंता

New Zealand Women vs South Africa Women, 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवां टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका निर्णायक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Video Highlights: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 19 रनों से हराकर सीरीज में की वापसी, गेराल्ड कोएत्ज़ी ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का पूरा हाइलाइट्स