ENG vs NZ, ICC CWC 2019 Final: इंग्लैंड के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, न्यूजीलैंड ने रखा 242 रन का लक्ष्य

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल मुकाबले में आज लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 242 रन का लक्ष्य रखा है.

इंग्लैंड की टीम (Photo Credits: Getty Images)

ENG vs NZ, ICC CWC 2019 Final: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल मुकाबले में आज लंदन (London) के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord's Cricket Ground) में न्यूजीलैंड (New Zealand) की टीम ने इंग्लैंड (England) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 242 रन का लक्ष्य रखा है.

कीवी टीम के लिए आज सलामी बल्लेबाज हेनरी निकोलस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 77 गेदों में 4 चौके की मदद से 55 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. निकोलस के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लाथम भी 56 गेदों का सामना करते हुए 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 47 रनों की उम्दा पारी खेली.

यह भी पढ़ें- ENG vs NZ, ICC CWC 2019 Final: केन विलियमसन ने हासिल किया ये बड़ा कीर्तिमान, महिला जयवर्धने का रिकॉर्ड तोड़ा

इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा न्यूजीलैंड के लिए आज मार्टिन गुप्टिल ने 19, कप्तान केन विलियम्सन ने 30, रॉस टेलर ने 15, जिमी नीशम ने 19, कोलिन डी ग्रांडहोम ने 16, मिशेल सैंटनर ने नाबाद 05, मैट हेनरी ने 04 और ट्रेंट बोल्ट ने नाबाद 01 रन बनाए.

इंग्लैंड की बात करें तो टीम के लिए आज फिर तेज गेदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. क्रिस वोक्स और लियाम प्लंकट ने जहां 3-3 विकेट अपने नाम किए, वहीं मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर ने 1-1 सफलता प्राप्त की.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 266 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक और विल जैक्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka 1st ODI Match: घरेलू वनडे सीरीज में कुछ ऐसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन, यहां देखें हैरान करने वाले हैं आंकड़े