क्रिकेट

ENG vs NZ, ICC CWC 2019 Final: इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने जूझते हुए नजर आ रहे हैं कीवी बल्लेबाज, देखें स्कोर

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल मुकाबले में आज लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने 10 ओवर के बाद 1 विकेट खोकर 33 रन बना लिए हैं.

ENG vs NZ, ICC CWC 2019 Final: इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने जूझते हुए नजर आ रहे हैं कीवी बल्लेबाज, देखें स्कोर
इंग्लैंड की टीम (Photo Credits: Getty Images)

ENG vs NZ, ICC CWC 2019 Final: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल मुकाबले में आज लंदन (London) के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord's Cricket Ground) में न्यूजीलैंड (New Zealand) की टीम ने इंग्लैंड (England) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने 10 ओवर के बाद 1 विकेट खोकर 33 रन बना लिए हैं.

फिलहाल न्यूजीलैंड (New Zealand) के लिए सलामी बल्लेबाज हेनरी निकोलस 30 गेदों का सामना करने के बाद 10 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं मार्टिन गुप्टिल के आउट होने के बाद मैदान पर आए कीवी कप्तान केन विलियम्सन 12 गेदों का सामना करने के बाद 1 रन बनाकर खेल रहे हैं. कीवी टीम के लिए आउट होने वाले सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल आज 18 गेदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 19 रनों की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- ICC Cricket World Cup 2019: भारत बनाम न्यूजीलैंड के पहले सेमीफाइनल ने हॉटस्टार पर बनाया रिकॉर्ड, 2.53 करोड़ लोगों ने देखा मैच

इंग्लैंड (England) की बात करें तो टीम के लिए एक मात्र सफलता अभी तक क्रिस वोक्स को मिली है. वोक्स ने अपने 5 ओवरों के स्पेल में मात्र 11 रन खर्च करते हुए कीवी सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल को पवेलियन लौटाया. वहीं वोक्स के अलावा जोफ्रा आर्चर ने भी शानदारी गेंदबाजी करते हुए अपने 5 ओवरों के स्पेल में मात्र 20 रन खर्च किए, लेकिन उन्हें अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2019 04:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).