England National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, 1st Test Match Day 2 Preview Details: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 4 जून से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन (London) के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord's Cricket Ground) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जा रहा हैं. लॉर्ड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला. पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और पूरी टीम सिर्फ 140 रन पर सिमट गई. इसके जवाब में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की शुरुआत भी बेहद खराब रही और दिन का खेल समाप्त होने तक उसने 61 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए. फिलहाल ग्लेन फिलिप्स 31 रन और नाथन स्मिथ 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. न्यूजीलैंड अभी भी पहली पारी के आधार पर 79 रन पीछे है. आज यानी 5 जून को दूसरे दिन का खेल भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) संभालेंगे, जबकि न्यूजीलैंड की कप्तानी टॉम लैथम (Tom Latham) के हाथों में होगी. यह भी पढ़ें: ENG vs NZ, 1st Test Match Day 2 London Weather Update: लंदन में दूसरे दिन बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मुकाबले से पहले जानें लंदन के मौसम का हाल
इंग्लैंड की ओर से टेस्ट डेब्यू कर रहे एमिलियो गे सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए. उनके बाद बेन डकेट भी 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. जैकब बेथेल केवल 1 रन बना सके, जबकि अनुभवी बल्लेबाज जो रूट भी महज 1 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए. लगातार गिरते विकेटों के कारण इंग्लैंड की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई.
हैरी ब्रूक ने संभाली पारी
जब इंग्लैंड का स्कोर 33/3 था, तब हैरी ब्रूक बल्लेबाजी के लिए आए. टीम का स्कोर जल्द ही 55/5 हो गया, लेकिन ब्रूक ने एक छोर संभालते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 71 गेंदों में 56 रन की पारी खेली और अपने टेस्ट करियर का 16वां अर्धशतक पूरा किया. उनकी पारी के दौरान डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र ने उनके कैच भी छोड़े, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया.
काइल जैमीसन ने झटके 5 विकेट
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने इंग्लैंड की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया. उन्होंने एमिलियो गे के विकेट से शुरुआत की और फिर जैमी स्मिथ (1), बेन स्टोक्स (12), गस एटकिंसन (4) तथा ओली रॉबिन्सन (1) को आउट करते हुए अपना 5 विकेट हॉल पूरा किया. जैमीसन ने 14 ओवर में 62 रन देकर 5 विकेट हासिल किए.
ओली रॉबिन्सन ने पलटा मुकाबला
न्यूजीलैंड की पारी में ओली रॉबिन्सन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दूसरे और अपने पहले ही ओवर में 3 बड़े विकेट झटक लिए. उन्होंने डेवोन कॉनवे (1), केन विलियमसन (0) और रचिन रविंद्र (0) को आउट कर कीवी टीम को बैकफुट पर धकेल दिया. इसके बाद उन्होंने डेरिल मिचेल (12) को भी बोल्ड किया. वहीं गस एटकिंसन और जोस टंग ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. पहले दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है.
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड हेड टू हेड (ENG vs NZ Head To Head)
टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 115 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड ने 54 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि न्यूजीलैंड की टीम को 14 मुकाबलों में सफलता मिली है. दोनों टीमों के बीच 47 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. लॉर्ड्स में भी इंग्लैंड का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार रहा है.
न्यूजीलैंड की टीम हालिया फॉर्म को देखते हुए काफी मजबूत नजर आ रही है. बल्लेबाजी में टॉम लैथम, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में काइल जैमीसन, मैट हेनरी और विलियम ओ'रूर्क टीम की सबसे बड़ी ताकत होंगे.
लॉर्ड्स की पिच रिपोर्ट (Lord's Pitch Report)
इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 4 जून से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन (London) के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord's Cricket Ground) में खेला जा रहा हैं. आज यानी 5 जून को दूसरे दिन का खेल भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैदान की पिच पारंपरिक रूप से तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. नई गेंद से स्विंग और सीम मूवमेंट देखने को मिल सकती है, जिससे शुरुआती सत्र बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है. हालांकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजी करना अपेक्षाकृत आसान हो सकता है. स्पिन गेंदबाजों को अंतिम दो दिनों में कुछ सहायता मिलने की संभावना है.
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले के लिए मुख्य खिलाड़ी (ENG vs NZ Key Players To Watch Out): इंग्लैंड के लिए जो रूट, हैरी ब्रूक और बेन स्टोक्स पर सभी की नजरें रहेंगी. वहीं न्यूजीलैंड के लिए केन विलियमसन, रचिन रवींद्र और काइल जैमीसन अहम भूमिका निभा सकते हैं. ये खिलाड़ी अपने दम पर मुकाबले का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दूसरे को कर सकते हैं परेशान (Mini Battle): जो रूट और मैट हेनरी के बीच की टक्कर काफी दिलचस्प हो सकती है. वहीं केन विलियमसन और गस एटकिंसन के बीच मुकाबला भी मैच का रुख तय कर सकता है. इसके अलावा हैरी ब्रूक और काइल जैमीसन की भिड़ंत भी फैंस के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी.
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (ENG vs NZ 1st Test Match Date And Venue)
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट के दूसरे दिन का खेल आज यानी 5 जून को भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.
भारत में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (ENG vs NZ 1st Test Match Live TV Channel Telecast In India)
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर लाइव प्रसारित किया जाएगा.
भारत में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch ENG vs NZ 1st Test Match Live Streaming In India)
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. मैच देखने के लिए यूजर्स को सब्सक्रिप्शन लेना होगा.
नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY