ENG vs IND Test Series 2021: इंग्लैंड में बुरे दौर से गुजर रहे हैं कैप्टन कोहली, इस दिग्गज खिलाड़ी का मिला साथ

इंग्लैंड बनाम भारतीय क्रिकेट टीम के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में भारतीय कप्तान विराट कोहली का बल्ला बिल्कुल खामोश चल रहा है. हाल यह है कि इंग्लैंड दौरे पर अबतक उनके बल्ले से चार पारियों में महज 69 रन निकले हैं. इस दौरान वह एक बार शून्य पर भी आउट हुए हैं.

विराट कोहली (Photo Credits: Instagram/virat.kohli)

लंदन, 26 अगस्त: इंग्लैंड बनाम भारतीय क्रिकेट टीम (England vs India) के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्ला बिल्कुल खामोश चल रहा है. हाल यह है कि इंग्लैंड दौरे पर अबतक उनके बल्ले से चार पारियों में महज 69 रन निकले हैं. इस दौरान वह एक बार शून्य पर भी आउट हुए हैं. कोहली के इस निराशाजनक प्रदर्शन से उनके चाहने वाले भी निराश हैं, और सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी भड़ास निकाल रहे हैं.

कैप्टन कोहली के इस मुसीबत की घड़ी में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान (Zaheer Khan) ने उनका बचाव किया है. पूर्व तेज गेंदबाज का मानना है कि सभी महान खिलाड़ियों को अपने करियर में कभी ना कभी इस दौर से गुजरना पड़ता है. जहीर खान के अनुसार 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई महान कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) के करियर में भी खराब दौर आया था.

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: लीड्स टेस्ट में विराट कोहली बना सकते हैं ये अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले होंगे तीसरे भारतीय बल्लेबाज

जहीर खान ने लीड्स टेस्ट के पहले दिन की समाप्ति के बाद क्रिकबज्ज पर बातचीत करते हुए कहा, ऐसा नहीं है कि ये सिर्फ कोहली के साथ हो रहा है. क्रिकेट के मैदान में जिन भी खिलाड़ियों ने लंबे समय तक खेला है उन्हें भी ऐसे मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ा है. आप पोंटिंग को देखें जब भी वो भारतीय दौरे पर आते थे उन्हें स्पिनर्स के खिलाफ काफी दिक्कत होती थी. हर एक बल्लेबाज का ऐसा फेज आता है जब किसी खास गेंदबाज के खिलाफ उसे काफी दिक्कत होती है.

बात करें विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने भारतीय टीम के लिए खबर लिखे जानें तक 95 टेस्ट क्रिकेट मैच खेलते हुए 159 पारियों में 51.11 की एवरेज से 7616 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 27 शतक और 25 अर्धशतक दर्ज है. टेस्ट क्रिकेट में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 254 रन है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी