ENG vs IND ODI Series 2026: टीम इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, हैरी ब्रूक को मिली कप्तानी; जेम्स कोल्स और जोश टंग को पहली बार मौका

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच यह तीन मैचों की वनडे सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम मानी जा रही है. इंग्लैंड घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर टीम इंडिया को चुनौती देना चाहेगा, जबकि टीम इंडिया अपनी मजबूत वनडे विरासत को कायम रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी.

England National Cricket Team vs India National Cricket Team ODI Series 2026 Squad: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और टीम इंडिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 14 जुलाई से होगा. इस बहुप्रतीक्षित सीरीज के लिए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. 27 वर्षीय हैरी ब्रूक (Harry Brook) को टीम की कप्तानी सौंपी गई है. वहीं युवा ऑलराउंडर जेम्स कोल्स (James Coles) और तेज गेंदबाज जोश टंग (Josh Tongue) को पहली बार इंग्लैंड की वनडे टीम में शामिल किया गया है. यह भी पढ़ें: IND vs ENG 2nd T20I Match Manchester Weather Update: टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड दूसरे टी20 में बारिश बनेगी विलेन या होगा पूरा मुकाबला? यहां जानें मैनचेस्टर के मौसम का हाल

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया

इंग्लैंड की टीम टीम इंडिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर मजबूत प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगी. हैरी ब्रूक पहले से टी20 टीम की कप्तानी कर रहे हैं और अब वनडे टीम की भी कमान संभालेंगे. दूसरी ओर टीम इंडिया इस दौरे पर अपनी शानदार वनडे रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिल सकते हैं.

जेम्स कोल्स और जोश टंग को पहली बार मिला मौका

22 वर्षीय ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को पहली बार इंग्लैंड की वनडे टीम में जगह मिली है. बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज और मध्यक्रम के बल्लेबाज को घरेलू क्रिकेट और इंग्लैंड लायंस के लिए शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. वहीं तेज गेंदबाज जोश टंग, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी है, अब वनडे इंटरनेशनल में डेब्यू करने के करीब हैं. उनकी तेज रफ्तार और अतिरिक्त उछाल इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती दे सकती है.

वनडे सीरीज का पूरा कार्यक्रम

पहला वनडे: 14 जुलाई 2026, एजबेस्टन, बर्मिंघम

दूसरा वनडे: 16 जुलाई 2026, सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ

तीसरा वनडे: 19 जुलाई 2026, लॉर्ड्स, लंदन

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच यह तीन मैचों की वनडे सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम मानी जा रही है. इंग्लैंड घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर टीम इंडिया को चुनौती देना चाहेगा, जबकि टीम इंडिया अपनी मजबूत वनडे विरासत को कायम रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी.

इंग्लैंड की 16 सदस्यीय वनडे टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेम्स कोल्स, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल रशीद, जो रूट और जोश टंग.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड