Ind vs Eng 4th Test: इन रिकार्ड्स पर रहेगी नजर, जानिए ओवल से जुड़े दिलचस्प आंकड़ें

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की श्रृंखला का चौथा मुकाबला आज दोपहर 03:30 बजे लंदन के ओवल में खेला जायेगा. पांच मैचों की यह श्रृंखला अभी 1-1 की बराबरी पर है, ऐसे में दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर श्रृंखला में बढ़त लेने की कोशिश करेंगी. इस मैच के लिए इंग्लैंड टीम में बदलाव किये गए हैं.

टीम इंडिया (Photo Credits: ICC)

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की श्रृंखला का चौथा मुकाबला आज दोपहर 03:30 बजे लंदन के ओवल में खेला जायेगा. पांच मैचों की यह श्रृंखला अभी 1-1 की बराबरी पर है, ऐसे में दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर श्रृंखला में बढ़त लेने की कोशिश करेंगी. इस मैच के लिए इंग्लैंड टीम में बदलाव किये गए हैं. मोईन अली को टीम में शामिल किया गया है और उन्हें इंग्लिश टीम का उपकप्तान बनाया गया है. टीम इंडिया की सीरीज में वापसी के लिए उसके तीन प्रमुख खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद मायने रखता है. कप्तान विराट कोहली, सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, इन तीनों के प्रदर्शन पर आज नजर रहेगी.

23 हजारी बनेंगे विराट कोहली:

आज के इस मैच में भारतीय कप्तान 1 रन बनाते ही 23 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे कर लेंगे. इस आंकड़े को छूने वाले वह तीसरे भारतीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुल सातवें क्रिकेटर बन जाएंगे.

यह भी पढ़ें- ENG vs IND 4th Test 2021: यहां पढ़ें क्यों Oval Test में ब्लैक आर्मबैंड पहनकर मैदान में उतरी है टीम इंडिया

रोहित के पास 15 हजारी बनने का मौका:

भारतीय ओपनर रोहित शर्मा के पास भी एक अनूठा रिकॉर्ड बनाने का मौका है. इस मैच में 22 रन बनाते ही वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 15 हजार रन पूरे कर लेंगे. रोहित के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभी 14978 रन हैं और वह 15000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने से महज 22 रन दूर हैं. रोहित यह कारनामा करने वाले आठवें भारतीय बन जाएंगे.

बुमराह के पास विकेटों का शतक पूरा करने का मौका:

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के पास टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट पूरे करने का मौका है. फिलहाल बुमराह के नाम 97 विकेट हैं और वह इस क्लब में शामिल होने से महज 3 विकेट दूर हैं.

मध्यक्रम है भारत की समस्या:

तीसरे टेस्ट में भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन खासा निराशाजनक रहा, ऐसे में ये देखना होगा कि टीम में क्या-क्या बदलाव किये जाते हैं. अजिंक्या रहाणे और रिषभ पंत इस श्रृंखला में जम नहीं पा रहे हैं, जिसके चलते मध्यक्रम में भारत को मजबूत साझेदारियां देखने को नहीं मिल रहीं हैं. ओपनिंग में शानदार शुरुआत के बाद पारी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी मध्यक्रम की होती है.

रूट करेंगे इस रिकॉर्ड की बराबरी:

इंग्लिश कप्तान और इस श्रृंखला के शीर्ष स्कोरर जो रूट ओवल में उतरते ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे. यह बतौर कप्तान उनका 56वां टेस्ट मैच होगा. ऐसे में वे पूर्व श्रीलंकाई कप्तान अर्जुन रणतुंगा और पूर्व पाकिस्तानी कप्तान मिस्बाह उल हक की बराबरी कर लेंगे. इन दोनों ने अपने-अपने देश के लिए 56-56 टेस्ट में कप्तानी की है. इस दौरान मिस्बाह को कुल 26 टेस्ट में जीत मिली, जबकि रणतुंगा सिर्फ ने 12 टेस्ट जीत सके थे. जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड ने 27 मैच जीते हैं, जबकि 20 में उसे हार मिली है.

आसान नहीं होगी ओवल की राह:

लंदन के ओवल मैदान के रिकॉर्ड की बात करें तो इंग्लैंड ने यहां कुल 102 टेस्ट खेले हैं, जिसमें से उसे 43 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि 22 टेस्ट हारे हैं. 37 मुकाबले ड्रॉ रहे. दूसरी ओर टीम इंडिया ने यहां कुल 13 टेस्ट खेले हैं, एक टेस्ट में टीम इंडिया को जीत मिली है, जबकि 5 टेस्ट में उसे हार मिली है. 7 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। टीम इंडिया इस मैदान पर 50 साल से टेस्ट नहीं जीत सकी है. भारत ने आखिरी टेस्ट यहां वर्ष 1971 में अजीत वाडेकर की कप्तानी में जीता था. वर्ष 1979, 1982, 1990, 2002 और 2007 में दोनों टीमों के बीच खेले गए मैच ड्रॉ रहे थे, इसके बाद वर्ष 2011, 2014 और 2018 में खेले गए मुकाबलों में भारत को शिकस्त मिली थी, ऐसे में भारत के लिए वापसी आसान नहीं रहने वाली है.

यह भी पढ़ें- ENG vs IND 4th Test 2021: ओवल टेस्ट में उतरते ही कैप्टन कोहली के नाम दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड

दोनों टीमों के स्क्वॉड:

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, मयंक अग्रवाल, अजिंक्य रहाणे, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, हनुमा विहारी, रिषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, रिद्धिमान साहा, अभिमन्यु ईश्वरन, पृथ्वी शा, सूर्यकुमार यादव और शार्दुल ठाकुर.

इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), मोइन अली, जेम्स एंडरसन, जानी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, डेविड मलान, क्रेग ओवरटन, ओली पोप, ओली राबिनसन, क्रिस वोक्स रोरी ब‌र्न्स, सैम कुर्रन, हसीब हमीद, डैन लारेंस और मार्क वुड.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी