ENG vs IND 3rd Test Day 4: लीड्स टेस्ट में टीम इंडिया की हार में ये रहे प्रमुख कारण

टीम के लिए मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (91), सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (59) और कप्तान विराट कोहली (55) ने अर्धशतक लगाया, लेकिन वो जीत की पटकथा नहीं लिख पाए. बात करें लीड्स टेस्ट में भारत की हार में क्या प्रमुख कारण रहे तो वो इस प्रकार हैं-

इंग्लैंड बनाम भारत मैच का दृश्य (Photo Credits: ICC)

लंदन, 28 जुलाई: इंग्लैंड बनाम भारतीय क्रिकेट टीम के बीच लीड्स (Leeds) स्थित हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड (Headingley Cricket Ground) में खेले गए तीसरे टेस्ट मुकाबले में मेजबान टीम इंग्लैंड ने भारत को 76 रन और पारी से शिकस्त दी. भारतीय टीम दूसरी पारी में 278 रन बनाने में कामयाब रही. टीम के लिए मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (91), सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (59) और कप्तान विराट कोहली (55) ने अर्धशतक लगाया, लेकिन वो जीत की पटकथा नहीं लिख पाए. बात करें लीड्स टेस्ट में भारत की हार में क्या प्रमुख कारण रहे तो वो इस प्रकार हैं-

- भारतीय टीम लीड्स में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में महज 78 रनों पर ढेर हो गई. टीम के लिए महज दो खिलाड़ी ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके. वहीं विपक्षी टीम ने अपनी पहली पारी में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 432 रनों का पहाड़ सरीखा स्कोर खड़ा किया और पहली पारी के आधार पर 354 रनों की विशाल बढ़त हासिल की. नतीजा ये रहा कि मेहमान टीम मैच के दौरान हमेशा इंग्लिश गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती नजर आई.

यह भी पढ़ें- ENG vs IND 3rd Test Day 4: लीड्स टेस्ट में भारतीय शेर हुए धराशाई, इंग्लैंड ने पारी और 76 रन से हराया

- भारत के लिए उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) और चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) का फॉर्म अब भी चिंता का सबब बना हुआ है. पुजारा ने दूसरी पारी में जरुर 91 रन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन ये दोनों बल्लेबाज अबतक इंग्लैंड में संघर्ष करते हुए नजर आए हैं.

- भारतीय टीम को 23 वर्षीय युवा विकेटकीपर खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) से निचले क्रम में काफी उम्मीदें रहती हैं, लेकिन वो इंग्लैंड दौरे पर अबतक लगातार फ्लॉप साबित हुए हैं. पंत ने लीड्स टेस्ट की पहली पारी में जहां दो रन बनाए, वहीं दूसरी पारी में वो महज एक रन पर आउट हो गए.

यह भी पढ़ें- पूर्व कप्तान MS Dhoni के क्रिकेट करियर का टर्निंग पॉइंट रहा Rahul Dravid का यह बड़ा फैसला, वजह जानकर आप भी करेंगे द्रविड़ की तारीफ

- भारतीय अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (Ishant Sharma) से लोगों की अपेक्षाएं काफी बढ़ गई हैं. लोगों को हमेशा उम्मीद रहती कि मैदान में वो कुछ करिश्माई स्पेल डालेंगे, लेकिन वो लीड्स टेस्ट में औसत दर्जे की गेंदबाजी करते हुए नजर आए.

बता दें इस सीरीज का अगला मुकाबला दो सितंबर से छह सितंबर के बीच लंदन (London) स्थित द ओवल (The Oval) मैदान में खेला जाएगा. टीम इंडिया की कोशिश रहेगी वो इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करे.

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट