ENG vs IND 3rd Test Day 4: लीड्स टेस्ट में भारतीय शेर हुए धराशाई, इंग्लैंड ने पारी और 76 रन से हराया

इंग्लैंड बनाम भारतीय क्रिकेट टीम के बीच लीड्स स्थित हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए तीसरे टेस्ट मुकाबले की दूसरी पारी में मेजबान टीम इंग्लैंड ने भारत को 278 रन पर ऑल आउट करते हुए 76 रन और पारी से मुकाबला अपने नाम कर लिया है. भारतीय टीम के लिए दूसरी पारी में मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सर्वोच्च स्कोरर रहे.

इंग्लैंड बनाम भारत मैच का दृश्य (Photo Credits: ICC)

लंदन, 28 जुलाई: इंग्लैंड बनाम भारतीय क्रिकेट टीम के बीच लीड्स (Leeds) स्थित हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड (Headingley Cricket Ground) में खेले गए तीसरे टेस्ट मुकाबले की दूसरी पारी में मेजबान टीम इंग्लैंड ने भारत को 278 रन पर ऑल आउट करते हुए 76 रन और पारी से मुकाबला अपने नाम कर लिया है. भारतीय टीम के लिए दूसरी पारी में मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) सर्वोच्च स्कोरर रहे. उन्होंने 189 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके की मदद से 91 रन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली.

पुजारा के अलावा टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी अर्धशतक जड़ा. शर्मा जहां 156 गेंद में सात चौके और एक छक्का की मदद से 59 रन बनाकर आउट हुए, वहीं कैप्टन कोहली ने 125 गेंद में आठ चौके की मदद से 55 रनों का योगदान दिया.

यह भी पढ़ें- ENG vs IND 3rd Test 2021: टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी करने उतरा ये 12वां खिलाड़ी, उसकी हरकतों से हुआ जमकर हंगामा, देखें वीडियो

इन खिलाड़ियों के अलावा टीम के लिए केएल राहुल ने 54 गेंद में आठ, उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने 25 गेंद में दो चौके की मदद से 10, विकेटकीपर खिलाड़ी ऋषभ पंत ने सात गेंद में एक, रवींद्र जडेजा ने 25 गेंद में पांच चौके और एक छक्का की मदद से 30, मोहम्मद शमी ने आठ गेंद में एक चौका की मदद से छह, इशांत शर्मा ने पांच गेंद में दो, जसप्रीत बुमराह ने छह गेंद में नाबाद एक और मोहम्मद सिराज बिना खाता खोले आउट हुए.

मेजबान टीम इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन (Ollie Robinson) ने सर्वाधिक पांच सफलता प्राप्त की. उन्होंने रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, कप्तान विराट कोहली, ऋषभ पंत और इशांत शर्मा को अपना शिकार बनाया.

यह भी पढ़ें- ENG vs IND 3rd Test Day 3: पहली पारी में 432 रनों पर ऑल आउट हुई इंग्लैंड, मेजबान टीम ने 354 रनों की हासिल की बढ़त

इसके अलावा इंग्लिश टीम के लिए दूसरी पारी में क्रेग ओवरटन (Craig Overton) ने तीन और मोईन अली एवं जेम्स एंडरसन ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की.

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट