ENG vs IND 3rd Test 2021: टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी करने उतरा ये 12वां खिलाड़ी, उसकी हरकतों से हुआ जमकर हंगामा, देखें वीडियो

तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया ने दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए हैं. टीम के लिए मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा 180 गेंद में 15 चौके की मदद से 91 और कप्तान विराट कोहली 94 गेंद में छह चौके की मदद से 45 रन बनाकर नाबाद हैं.

भारतीय जर्सी पहनकर मैदान में घुसा बाहरी व्यक्ति (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: भारत (India) और इंग्लैंड (England) के बीच हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड (Headingley Cricket Ground) में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मुकाबले के तीसरे दिन एक मजेदार वाक्या हुआ. दरअसल, रोहित शर्मा के आउट होने के बाद पिच इंवेडर के नाम से मशहूर शख्स जारवो (Jarvo) ने एक बार फिर मैदान में घुसा, लेकिन इस बार वो बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में आया. ENG vs IND 3rd Test Day 3: रंग में लौटे Cheteshwar Pujara, जड़ा टेस्ट क्रिकेट करियर का 30वां अर्धशतक

बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए लॉर्ड्स टेस्ट (Lords Test) के दौरान जारवो ग्राउंड में घुस गया था, उसने टीम इंडिया की जर्सी नंबर '69' पहनी हुई थी. जब सिक्योरिटी गार्ड्स उसे मैदान के बाहर करने लगे तो खुद को भारतीय क्रिकेट टीम का मेंबर बताने लगा. जारवो को ऐसा करता देख मोहम्मद सिराज और बाकी खिलाड़ी अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

लीड्स टेस्ट में जारवो ने एक बार फिर मैदान में घुस गया, तीसरे दिन जब टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा आउट हुए तब जारवो मैदान में बैटिंग पैट, हेलमेट और ग्लव्स पहनकर पिच तक पहुंच गया. जिसके बाद मैदान में सिक्योरिटी गार्ड्स को दखल देना पड़ा और उसे मैदान से बाहर किया गया. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं.

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए हैं. टीम के लिए मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा 180 गेंद में 15 चौके की मदद से 91 और कप्तान विराट कोहली 94 गेंद में छह चौके की मदद से 45 रन बनाकर नाबाद हैं. भारतीय टीम अब भी मेजबान टीम से पहली पारी के आधार पर 139 रन पीछे है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड