ENG vs IND 2nd Test Day 3: तीसरे दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड की पहली पारी 391 रनों पर सिमटी

दोनों बल्लेबाजों ने पहले सत्र में बेहतरीन प्रदर्शन किया. पहला सत्र पूरी तरह इंग्लैंड के नाम रहा और भारतीय गेंदबाज यह साझेदारी तोड़ने में असफल रहे. हालांकि, लंच ब्रेक के बाद बेयरस्टो ज्यादा देर तक अपनी पारी आगे नहीं बढ़ा सके और 107 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए.

टीम इंडिया (Photo: BCCI Twitter)

लंदन: कप्तान जोए रूट (Joe Root) (नाबाद 180) की शतकीय पारी के दम इंग्लैंड (England) ने यहां भारत (India) के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को पहली पारी में 391 रन बनाए और 27 रनों की मामूली बढ़त हासिल की. इंग्लैंड की पारी खत्म होने के साथ ही स्टंप्स की घोषणा हुई. अब चौथे दिन भारत दूसरी पारी में खेलने उतरेगा. भारत ने पहली पारी में 364 रन बनाए थे. इंग्लैंड की ओर से रूट ने 321 गेंदों पर 18 चौकों की मदद से सर्वाधिक नाबाद 180 रन बनाए. भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को चार विकेट, इशांत शर्मा (Ishant Sharma) को तीन विकेट और मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने दो विकेट लिए. ENG vs IND 2nd Test Day 3: इंग्लिश प्रशंसकों की आपत्तिजनक हरकत, केएल राहुल के उपर फेंकी गई बीयर कॉर्क, देखें तस्वीर

इससे पहले, इंग्लैंड ने आज सुबह तीन विकेट पर 119 रन से पारी आगे बढ़ाई और रूट ने 48 और जॉनी बेयरस्टो ने छह रन से आगे खेलना शुरू किया. इंग्लैंड ने पहले सत्र में बिना विकेट खोए 97 रन जोड़े.

दोनों बल्लेबाजों ने पहले सत्र में बेहतरीन प्रदर्शन किया. पहला सत्र पूरी तरह इंग्लैंड के नाम रहा और भारतीय गेंदबाज यह साझेदारी तोड़ने में असफल रहे. हालांकि, लंच ब्रेक के बाद बेयरस्टो ज्यादा देर तक अपनी पारी आगे नहीं बढ़ा सके और 107 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए.

इसके कुछ समय बाद विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को इशांत ने बोल्ड कर पवेलियन भेजा. बटलर ने 42 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 23 रन बनाए. टी ब्रेक के बाद एक तरफ जहां रूट अपनी पारी आगे बढ़ाते रहे तो वहीं दूसरे छोर से भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड के विकेट गिराते रहे. एक समय इंग्लैंड बड़ी बढ़त की ओर बढ़ रहा था लेकिन सिराज और इशांत ने मेजबान टीम के विकेट गिराकर भारत की वापसी कराई.

मोइन अली जो रूट का साथ बखूबी निभा रहे थे उन्हें इशांत ने आउट किया. मोइन ने 72 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 27 रन बनाए. इसकी दूसरी गेंद पर ही इशांत ने सैम करेन (0) को आउट किया. फिर सिराज ने ओली रॉबिंसन (6) को आउट कर मेजबान टीम को आठवां झटका दिया. फिर मार्क वुड (5) रन आउट होकर आउट हुए. इसके बाद जेम्स एंडरसन खाता खोले बिना आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट हुए.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\