ENG vs BAN, ICC Cricket World Cup 2019: जेसन रॉय ने बांग्लादेश के खिलाफ की चौके छक्कों की बौछार, इंग्लैंड ने दिया 387 रन का बड़ा लक्ष्य
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 12वें मैच में आज कार्डिफ (Cardiff) के सोफिया गार्डन्स स्टेडियम (Sophia Gardens Cricket Ground) में मेजबान टीम इंग्लैंड (England) ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छ: विकेट के नुकसान पर निर्धारित ओवरों में बांग्लादेश (Bangladesh) के सामने 387 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है.
ENG vs BAN, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 12वें मैच में आज कार्डिफ (Cardiff) के सोफिया गार्डन्स स्टेडियम (Sophia Gardens Cricket Ground) में मेजबान टीम इंग्लैंड (England) ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छ: विकेट के नुकसान पर निर्धारित ओवरों में बांग्लादेश (Bangladesh) के सामने 387 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है.
इंग्लैंड (England) के लिए आज सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय (Jason Roy) ने पारी की शुरुआत करते हुए मात्र 121 गेदों में 14 चौके और 5 छक्के की मदद से 153 रनों की तूफानी पारी खेली. रॉय के अलावा इंग्लैंड के लिए आज जॉनी बेयरस्टो ने 51, जोए रूट ने 21, जोस बटलर ने 64, कप्तान इयोन मोर्गन 35, बेन स्टोक्स ने 06, क्रिस वोक्स ने 18 और लियाम प्लंकट ने 27 रन बनाए.
बांग्लादेश (Bangladesh) के लिए आज मोहम्मद सैफुद्दीन और मेहेदी हसन ने क्रमशः दो-दो विकेट लिए. वहीं कप्तान मशरफे मुर्तजा और मुस्तफिजुर रहमान ने एक-एक विकेट लिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2019 06:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

