ENG vs AUS, CWC 2019: आरोन फिंच का शानदार शतक, ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दिया 286 रनों का लक्ष्य

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 32वें मुकाबले में आज लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित ओवरों में इंग्लैंड के सामने 7 विकेट के नुकसान पर 285 रनों का लक्ष्य रखा है.

आरोन फिंच (Photo Credit: PTI)

ENG vs AUS, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 32वें मुकाबले में आज लंदन (London) के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord's Cricket Ground) में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया (Australia) की टीम ने निर्धारित ओवरों में इंग्लैंड (England) के सामने 7 विकेट के नुकसान पर 286 रनों का लक्ष्य रखा है.

ऑस्ट्रेलिया के लिए आज कप्तान आरोन फिंच ने 116 गेदों का सामना करते हुए 11 चौके और 2 छक्के की मदद से 100 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. फिंच के अलावा डेविड वॉर्नर ने भी 61 गेदों का सामना करते हुए 6 चौके की मदद से 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली.

यह भी पढ़ें- Eng vs Aus, CWC 2019: स्टार्क से निपटने के लिए इंग्लैंड ले रही हैं अर्जुन तेंदुलकर का सहारा, आज होगा महा-मुकाबला

इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा ऑस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा ने 29 गेदों में 1 चौके की मदद से 23, स्टीव स्मिथ ने 34 गेदों में 5 चौके की मदद से 38, मैक्सवेल ने 8 गेदों में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 12, मार्कस स्टोइनिस ने 15 गेदों में 1 चौके की मदद से 08, विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने 27 गेदों में 5 चौके की मदद से नाबाद 38, पैट कमिंस ने 4 गेंद में 01, मिचेल स्टार्क ने 6 गेदों में नाबाद 4 रन बनाए.

इंग्लैंड (England) की बात करें तो आज तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने अपने 10 ओवरों के स्पेल में 46 रन खर्च करते हुए 2 विकेट लिए. वोक्स के अलावा जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड, मोईन अली और बेन स्टोक्स ने क्रमशः एक-एक विकेट लिए.

Share Now

संबंधित खबरें

Shreyas Iyer Captaincy Records: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने बनाए कई अनचाहे रिकॉर्ड, सोशल मीडिया पर वायरल हुई लंबी लिस्ट

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड