ENG vs AUS, CWC 2019: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 64 रनों से मात देते हुए सेमीफाइनल में किया प्रवेश

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 32वें मुकाबले में आज लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंग्लैंड को 44.5 ओवर में महज 221 रनों पर ऑल आउट करते हुए वर्ल्ड कप टूर्नामेंट 2019 की अपनी 6वीं सफलता प्राप्त कर ली है.

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम Photo Credits: File Photo)

ENG vs AUS, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 32वें मुकाबले में आज लंदन (London) के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord's Cricket Ground) में ऑस्ट्रेलिया (Australia) की टीम ने इंग्लैंड (England) को 44.5 ओवर में महज 221 रनों पर ऑल आउट करते हुए वर्ल्ड कप टूर्नामेंट 2019 की अपनी 6वीं सफलता प्राप्त कर ली है. इसी के साथ ही कंगारू टीम अब 12 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में भी टॉप पर पहुंच गई है.

बता दें कि आज ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान आरोन फिंच (100) के शतक और डेविड वॉर्नर (53) के अर्धशतक के बदौलत मेजबान टीम इंग्लैंड (England) के सामने 7 विकेट के नुकसान पर 286 रनों का लक्ष्य देने में कामयाब रही.

यह भी पढ़ें- Ind vs WI, CWC 2019: भारत के खिलाफ मैच से पहले कैरेबियाई टीम को बड़ा झटका, आंद्रे रसेल वर्ल्ड कप से बाहर, टीम इंडिया को होगा फायदा

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम 44.5 ओवरों में महज 221 रनों पर ऑल आउट हो गई. टीम के लिए ऑलराउंडर बल्लेबाज बेन स्टोक्स ने 115 गेदों का सामना करते हुए 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 89 रनों की सर्वाधिक पारी खेली.

बेन स्टोक्स के अलावा इंग्लैंड के लिए आज जेम्स विंस ने 0, जॉनी बेयरेस्टो ने 27, जो रूट ने 08, कप्तान इयोन मोर्गन ने 04, विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने 25, क्रिस वोक्स ने 26, मोईन अली ने 06, आदिल रशीद ने 25, जोफ्रा आर्चर ने 01 और मार्क वुड ने नाबाद 01 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- चौकाने वाला खुलासा: वर्ल्ड कप में भारत से पाकिस्तान की हार के बाद आत्महत्या करना चाहते थे कोच मिकी आर्थर

ऑस्ट्रेलिया के लिए आज तेज गेंदबाज जेसन बेहरनडॉर्फ (JP Behrendorff) ने अपने 10 ओवरों के स्पेल में 44 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक 5 विकेट लिए. बेहरनडॉर्फ के अलावा मिचेल स्टार्क ने 4 और मार्कस स्टोइनिस ने 1 विकेट लिए.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें