ENG vs AUS, CWC 2019 2nd Semi Final: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को मात देते हुए फाइनल में किया प्रवेश

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आज बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 17.5 ओवर शेष रहते ही 8 विकेट से मात देते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है. इंग्लैंड का अगला मैच अब फाइनल मुकाबले में 14 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर न्यूजीलैंड के साथ होगा.

जेसन रॉय (Photo Credits: Getty Images)

ENG vs AUS, CWC 2019 2nd Semi Final: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आज बर्मिंघम (Birmingham) के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड (Edgbaston Cricket Ground) में इंग्लैंड (England) ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) को 17.5 ओवर शेष रहते ही 8 विकेट से मात देते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है. इंग्लैंड का अगला मैच अब फाइनल मुकाबले में 14 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर न्यूजीलैंड के साथ होगा.

बता दें कि आज ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड (England) के सामने 49 ओवरों में अपना पूरा विकेट खोते हुए 224 रन का लक्ष्य रखा था. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड इस लक्ष्य को 32.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर ली. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने 65 गेदों का सामना करते हुए 9 चौके और 5 छक्के की मदद से 85 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली.

यह भी पढ़ें- ENG vs AUS, CWC 2019 2nd Semi Final: मिशेल स्टार्क ने ग्लेन मैकग्रा का तोड़ा वर्षो पुराना रिकॉर्ड, बने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

इंग्लैंड के लिए जेसन रॉय के अलावा जॉनी बेयरेस्टो ने 34, जोए रूट ने नाबाद 49 और कप्तान इयोन मोर्गन ने नाबाद 45 रनों की शानदार पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो टीम के लिए तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क और जेसन बेहरनडार्फ ने क्रमशः 1-1 विकेट लिए.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

South Africa vs Australia Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े