ENG u19 vs IND u19, 3rd Youth ODI Match 2025 Live Streaming In India: इंग्लैंड u19 बनाम भारत u19 के बीच आज खेला जाएगा तीसरा वनडे मुकाबला,यहां जाने कब, कहा और कैसे देखे इस मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग

भारत U-19 और इंग्लैंड U-19 के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज़ का तीसरा मुकाबला आज नॉर्थहैम्प्टन के काउंटी ग्राउंड में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमें फिलहाल सीरीज़ में 1-1 की बराबरी पर हैं. पिछले मुकाबले में इंग्लैंड ने थॉमस रेव की शानदार नाबाद शतकीय पारी और ए.एम. फ्रेंच की चार विकेट झटकने वाली गेंदबाज़ी की बदौलत 1 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी.

Photo Credits: @Instant News-X (formerly Twitter)

England Under 19 National Cricket Team vs India Under 19 National Cricket Team, 3rd ODI Match 2025 Live Streaming: इंग्लैंड U-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत U-19 राष्ट्रीय  क्रिकेट टीम के बीच आज खेला जाएगा वन-डे सीरीज का तीसरा मुकाबला. यह मुकाबला इंग्लैंड के काउंटी ग्राउंड (County Ground) नॉर्थहैम्प्टन (Northampton) में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. यह सीरीज़ दोनों देशों के युवा प्रतिभाओं के लिए अपने कौशल का प्रदर्शन करने और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने का एक महत्वपूर्ण मंच है.  इस सीरीज में भारत U-19 टीम की कमान आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) के हाथों में हैं, वही थोमस रेव (Thomas Rew) इंग्लैंड U-19 का नेतृत्व कर रहे हैं.

इंग्लैंड U-19 टीम ने नॉर्थम्पटन के काउंटी ग्राउंड में खेले गए दूसरे यूथ वनडे मुकाबले में भारत U-19 टीम को बेहद रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज़ 1-1 से बराबर कर दी. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत U-19 ने निर्धारित 50 ओवरों में 290 रन बनाए. भारत की ओर से विहान मल्होत्रा ने 49 गेंदों में 68 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि राहुल कुमार ने भी 47 रन बनाकर टीम को मज़बूत स्कोर तक पहुंचाया. हालांकि अंतिम ओवरों में रनगति थम गई और टीम 300 के पार नहीं पहुंच सकी. यह भी पढ़े: ENG vs IND, 2nd Test Match Day 1 Live Streaming In India: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच आज खेला जाएगा दुसरे टेस्ट मैच का पहला दिन, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

जवाब में इंग्लैंड U-19 की शुरुआत भी डगमगाई, लेकिन थॉमस र्यू ने कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए मात्र 73 गेंदों में नाबाद 131 रन बनाए और इंग्लैंड को लक्ष्य तक पहुंचाया. आखिरी ओवर तक मैच में रोमांच बना रहा, लेकिन सेबेस्टियन मॉर्गन ने अंतिम ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई. गेंदबाज़ी में इंग्लैंड के ए.एम. फ्रेंच ने सबसे अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने अपने 10 ओवरों में 71 रन देकर 4 विकेट झटके. अम्ब्रिश ने 80 रन देकर 4 विकेट लिए, लेकिन इंग्लैंड की बल्लेबाज़ी ने अंत में बाज़ी मार ली. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज़ में बराबरी कर ली है और अब दोनों टीमें तीसरे वनडे में बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी.

इंग्लैंड U19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत U19 राष्ट्रीय क्रिकेट का तीसरा वन-डे मुकाबला कब और कहा खेला जाएगा? 

इंग्लैंड U19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत U19 राष्ट्रीय क्रिकेट का तीसरा वन-डे मुकाबला आज यानी 2 जुलाई को खेला जाएगा. यह मुकाबला इंग्लैंड के काउंटी ग्राउंड, नॉर्थहैम्प्टन में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा.

इंग्लैंड U19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत U19 राष्ट्रीय क्रिकेट के तीसरा वन-डे मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट कहा देख सकते हैं? 

इंग्लैंड U19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत U19 राष्ट्रीय क्रिकेट के तीसरे वन-डे मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट बीसीसीआई (BCCI) के युटूब (YouTube) चैनल पर देख सकते हैं.

इंग्लैंड U19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत U19 राष्ट्रीय क्रिकेट के तीसरे वन-डे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहा देख सकते हैं? 

 इंग्लैंड U19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत U19 राष्ट्रीय क्रिकेट के तीसरे वन-डे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग Fancode app पर देख सकते हैं.

दोनों टीमों का स्क्वाड: 

भारत U19 क्रिकेट टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू (उप-कप्तान और विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, युधाजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद एनान, अनमोलजीत सिंह, डी. दीपेश, नमन पुष्पक.

इंग्लैंड U19 क्रिकेट टीम: थॉमस रीव (कप्तान), राल्फ़ी अल्बर्ट, बी जे डॉकिन्स, जेडन डेनली, रॉकी फ्लिंटॉफ, एएम फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, जैक होम, इसहाक मोहम्मद, जेम्स इसबेल, बेन मेयस, जेम्स मिंटो, जोसेफ मूरेस, सेबस्टियन मॉर्गन, अलेक्जेंडर वेड.

नोट: इंग्लैंड बनाम भारत के मैच का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

 

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England Live Score Updates, ICC U19 World Cup 2026 Final: फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लिश गेंदबाजों को दिखाया दिन में तारे, टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने रखा 412 रनों का टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हरारे में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs England Live Score Updates, ICC U19 World Cup 2026 Final: हरारे में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा हैं फाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

IND U19 vs ENG U19, Under19 World Cup Final Match Live Toss And Scorecard: हरारे में टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\