Rahul Dravid Last Huddle With Team India: खाली स्टेडियम, जश्न में डूबा पूरा देश, राहुल द्रविड़ ने अचानक बुला ली टीम मीटिंग, तस्वीरों में देखें कैसे टीम इंडिया ने के हेड कोच ने ली विदाई

Rahul Dravid Last Huddle With Team India: भारत आखिरकार ICC खिताब के लिए अपने 11 साल के इंतजार को खत्म करने में सफल रहा. टूर्नामेंट के 2024 संस्करण में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की. भारतीय टीम 177 रनों के लक्ष्य का बचाव करने में सफल रही और मैच को सात रनों से जीत लिया. यह मैच आखिरी बार था जब विराट कोहली और रोहित शर्मा टी20I प्रारूप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देखे गए थे जबकि यह भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में राहुल द्रविड़ का आखिरी मैच था. सभी सेलिब्रेशन के बाद, द्रविड़ ने मैच के बाद टीम के सभी खिलाड़ियों को लास्ट हडल के लिए बुलाया.

देखें तस्वीरें: