IPL में भी मंदी की मार: अब विजेता टीम को मिलेंगे सिर्फ इतने करोड़, उप विजेताओं को भी मिलेंगे पिछले साल के मुकाबले कम पैसे

सभी आईपीएल फ्रेंचाइजियों को भेजे सर्कुलर में बीसीसीआई ने सूचित किया है कि आईपीएल चैंपियन को 20 करोड़ रुपये की जगह अब सिर्फ 10 करोड़ रुपये मिलेंगे.

आईपीएल 2020 (Photo Credits: Twitter/@IPL)

नयी दिल्ली: बीसीसीआई (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सत्र के लिए खर्चे में कटौती करते हुए चैंपियन और उप विजेता टीम को मिलने वाली इनामी राशि को 2019 की तुलना में आधा करने का फैसला किया है. सभी आईपीएल फ्रेंचाइजियों को भेजे सर्कुलर में बीसीसीआई ने सूचित किया है कि आईपीएल चैंपियन को 20 करोड़ रुपये की जगह अब सिर्फ 10 करोड़ रुपये मिलेंगे.

बीसीसीआई के पत्र के अनुसार, ‘‘खर्चों में कटौती की प्रक्रिया के तहत वित्तीय पुरस्कारों को दोबारा तय किया गया है. चैंपियन टीम को 20 करोड़ रुपये की जगह 10 करोड़ रुपये मिलेंगे. उप विजेता टीम को 12 करोड़ 50 लाख रुपये की जगह छह करोड़ 25 लाख रुपए दिए जाएंगे.’’ क्वालीफायर में हारने वाली दो टीमों में प्रत्येक को अब चार करोड़ 37 लाख 50 हजार रुपये मिलेंगे. ये भी पढ़ें: IPL 2020: आईपीएल शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, यह स्टार खिलाड़ी शुरूआती मैचों से हुआ बाहर

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘‘सभी फ्रेंचाइजी काफी अच्छी स्थिति में हैं. उनके पास अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रायोजन जैसे कई तरीके हैं. यही कारण है कि इनामी राशि को लेकर यह फैसला किया गया.’’ हालांकि आईपीएल मैच की मेजबानी करने वाले राज्य संघ को एक करोड़ रुपये मिलेंगे जिसमें बीसीसीआई और फ्रेंचाइजी दोनों 50 लाख रुपये का योगदान देंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Ahmedabad Weather Update: अहमदाबाद में आज बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Live Streaming: आज गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड