Ind vs Eng Series के दौरान कोच रवि शास्‍त्री ने कुछ इस तरह विराट कोहली और रोहित शर्मा में कराई सुलह

वर्ल्ड कप 2019 में विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच की जंग खुलकर सामने आई थी. बात इतनी बढ़ गई थी कि दोनों क्रिकेटर्स की पत्‍नियों ने एक दूसरे को इंस्‍टाग्राम पर अनफॉलो तक कर दिया था. इसके बाद से ही विराट कोहली और रोहित शर्मा मैदान पर साथ-साथ दिखते हुए भी अलग ही नजर आते थे.

शास्‍त्री ने कुछ इस तरह विराट और रोहित में कराई सुलह (Photo Credits: Facebook)

मुंबई: भारत और इंग्‍लैंड के बीच हाल ही में खत्‍म हुई वनडे सीरीज में भारत ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर वनडे सीरीज भी अपने नाम कर लिया. इससे पहले भारत टी20 (2-1) और टेस्‍ट (3-1) सीरीज भी इंग्‍लैंड से जीतने में सफल रहा. इस बार फैंस को मैदान पर विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बीच एक अलग बॉन्डिंग देखने को मिली. यह सब देखकर फैंस भी हैरान हो गए. वो भी सोच में पड़ गए कि ये कैसे हुआ. टाइम्‍स ऑफ इंडिया अखबार की रिपोर्ट की माने तो बीते कुछ समय में कोच रवि शास्‍त्री (Ravi Shastri) ने भारतीय टीम के दोनों दिग्‍गजों के बीच तकरार को खत्‍म करने में अहम भूमिका निभाई.  Ind vs Eng T20 Series 2021: विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच T20 क्रिकेट में यह खास रिकॉर्ड बनाने की मची होड़

वर्ल्ड कप 2019 में विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच की जंग खुलकर सामने आई थी. बात इतनी बढ़ गई थी कि दोनों क्रिकेटर्स की पत्‍नियों ने एक दूसरे को इंस्‍टाग्राम पर अनफॉलो तक कर दिया था. इसके बाद से ही विराट कोहली और रोहित शर्मा मैदान पर साथ-साथ दिखते हुए भी अलग ही नजर आते थे.

सूत्रों के अनुसार, “इस सीरीज में टीम की तीनों फॉर्मेट में जीत के साथ-साथ यह भी अच्छी खबर सामने आई कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच तकरार कम हो गई है. बीते चार महीने में दोनों के बीच रिश्‍ते सुधरे हैं. अब दोनों एक दूसरे को पहले से अच्‍छे से समझते हैं. इससे टीम को ही फायदा होगा.”

वनडे सीरीज के अंतिम मैच में दोनों ने अंतिम ओवरों में गेंदबाजों को एक साथ सलाह देते दिखें जो की यह एक अच्छा संकेत है. विराट जो जब भी लगता वो मैदान में रोहित की सलाह भी लेते थे. खासतौर पर हार्दिक पांड्या जब गेंदबाजी पर आए तो विराट की जगह रोहित उनके पास लगातार बातचीत करने के लिए जाते हुए दिखे. बता दें कि कोच रवि शास्‍त्री ने विराट और रोहित के बीच मनमुटाव ख़त्म करने में अहम भूमिका निभाए. सूत्रों की मानें तो रवि शास्त्री ने विराट और रोहित को एक ही कमरे में आइसोलेट होने के लिए कहा था. दोनों ने कोच की बात मानी और रिजल्ट आपके सामने हैं .

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट