Duleep Trophy 2026-27: राजत पाटीदार बने सेंट्रल ज़ोन के कप्तान, रिंकू सिंह को मिली उपकप्तानी की जिम्मेदारी
33 वर्षीय ऑलराउंडर सारांश जैन ने पिछले सीजन दलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 विकेट लेने के साथ 136 रन बनाए थे. उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था. शानदार घरेलू प्रदर्शन के बाद उन्हें पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में भी जगह मिली है. सेंट्रल ज़ोन को अपने खिताब की रक्षा करने में उनसे बड़ी उम्मीदें रहेंगी.
Duleep Trophy 2026-27: Rajat Patidar Named Central Zone Captain, Rinku Singh Appointed Deputy: दलीप ट्रॉफी 2026-27 के लिए गत विजेता सेंट्रल ज़ोन ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. भारतीय बल्लेबाज राजत पाटीदार को टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि रिंकू सिंह को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है. डिफेंडिंग चैंपियन होने के कारण सेंट्रल ज़ोन सीधे सेमीफाइनल में उतरेगी, जहां उसका पहला मुकाबला 30 अगस्त से बेंगलुरु में खेला जाएगा. यह भी पढ़ें: EXPLAINER: क्या है दलीप ट्रॉफी? कब हुई थी शुरुआत, किसके नाम पर रखा गया नाम और क्यों है भारतीय क्रिकेट के लिए इतनी खास
सेंट्रल ज़ोन की टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ कई उभरते हुए सितारों को भी जगह मिली है. हाल ही में भारत के लिए डेब्यू करने वाले हर्ष दुबे और यश ठाकुर भी टीम का हिस्सा हैं. वहीं, श्रीलंका दौरे के लिए पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में चुने गए मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन को भी टीम में शामिल किया गया है.
सेंट्रल ज़ोन की पूरी टीम (Central Zone Squad)
कप्तान: राजत पाटीदार
उपकप्तान: रिंकू सिंह
विकेटकीपर: आर्यन जुयाल, कुणाल सिंह राठौड़
बल्लेबाज: अमन मोखाडे, कुणाल चंदेला, यश राठौड़
ऑलराउंडर: सारांश जैन, आर्यन पांडे, अरशद खान, आयुष पांडे, हर्ष दुबे
गेंदबाज: जीशान अंसारी, यश ठाकुर, नचिकेत भुटे
युवा खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजरें
23 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में भारत के लिए डेब्यू किया था. उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2024-25 में रिकॉर्ड 69 विकेट लेने के साथ 476 रन भी बनाए थे और विदर्भ को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. इसी प्रदर्शन के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था.
तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने जुलाई 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भारत के लिए डेब्यू किया था. घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद वह सेंट्रल ज़ोन के गेंदबाजी आक्रमण की अहम कड़ी होंगे.
सारांश जैन से होगी बड़ी उम्मीद
33 वर्षीय ऑलराउंडर सारांश जैन ने पिछले सीजन दलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 विकेट लेने के साथ 136 रन बनाए थे. उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था. शानदार घरेलू प्रदर्शन के बाद उन्हें पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में भी जगह मिली है. सेंट्रल ज़ोन को अपने खिताब की रक्षा करने में उनसे बड़ी उम्मीदें रहेंगी.
राजत पाटीदार की कप्तानी में सेंट्रल ज़ोन एक बार फिर मजबूत दावेदारी पेश करती नजर आ रही है. अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं का संतुलित मिश्रण टीम को दलीप ट्रॉफी 2026-27 के प्रमुख दावेदारों में शामिल करता है.