क्या इस एक्ट्रेस को दिल दे बैठे हैं ऋतुराज गायकवाड़? CSK के बल्लेबाज ने बताया अपना रिलेशनशिप स्टेटस
बता दें कि ऋतुराज गायकवाड़ का नाम सयाली संजीव से जोड़ा जा रहा है. सोशल मीडिया पर इस दोनों का रिलेशनशिप की अफवाह तेजी से आग की तरह फैल रही है. हर कोई जानना चाहता है की दोनों के बीच क्या खिचड़ी पक रही है. कुछ दिन पहले ऋतुराज ने सयाली की इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट किया था.
मुंबई: क्रिकेटर्स और एक्ट्रेसेस के कथित अफेयर की चर्चा अक्सर देखने को मिलती है. इनके बीच लव अफेयर होना आम हो चुका है. कई बार ये रिश्ते टूट जाते हैं तो कई बार ये शादी में बदल जाते हैं.लेकिन क्रिकेटर्स और एक्ट्रेस के बीच रिश्तों के बारे में गॉसिब होना आम बात है. ऐसा ही कुछ इस बार चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के साथ हुआ हैं. ऐसी खबर आ रही कि गायकवाड़ मराठी एक्ट्रेस सायली संजीव (Sayali Sanjeev) को दिल दे बैठे हैं. CSK vs SRH 23rd IPL Match 2021: रुतुराज गायकवाड़ और फाफ डू प्लेसिस की विस्फोटक बल्लेबाजी, हैदराबाद को इस सीजन की मिली 5वीं हार
बता दें कि ऋतुराज गायकवाड़ का नाम सयाली संजीव से जोड़ा जा रहा है. सोशल मीडिया पर इस दोनों का रिलेशनशिप की अफवाह तेजी से आग की तरह फैल रही है. हर कोई जानना चाहता है की दोनों के बीच क्या खिचड़ी पक रही है. कुछ दिन पहले ऋतुराज ने सयाली की इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट किया था. सयाली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर की थी जिस पर ऋतुराज ने कमेंट करते हुए लिखा था 'Woahh'. जिस पर इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने जवाब में तीन दिल वाले इमोजी बनाए थे. इतना होते ही फैंस ने दोनों को लेकर अटकलें लगाने शुरू कर दी और रिश्ते की अफवाह को तूल दे दिया.
सोशल मीडिया पर सायली के साथ रिलेशनशिप को लेकर गायकवाड़ खुद आगे आए. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी सफाई पेश की और सभी अटकलों पर विराम लगा दिया. सीएसके के बल्लेबाजी ने मराठी में कहा कि केवल गेंदबाज ही उनके विकेट ले सकते हैं और कोई नहीं. उन्होंने लिखा, सिर्फ गेंदबाज ही मेरा विकेट ले सकते हैं. वो क्लीन बोल्ड कर सकते हैं. कोई और नहीं. जो जिसने समझना चाहता है, वो समझ गया है.
स्थगित हुए आईपीएल 2021 में ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार बल्लेबाजी की थी. उन्होंने फाफ डु प्लेसिस के साथ मिलकर कई मैचों में शानदार ओपनिंग साझेदारी की. उन्होंने सात मैचों में 28 की औसत से 196 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं. ऋतुराज बहुत कम समय में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई की टीम के अभिन्न सदस्य बन गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2021 12:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

