Asia Cup से पहले क्या सूर्यकुमार यादव ने बाल किए पिंक? सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर

एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है और भारतीय टीम 10 सितंबर को यूएई (UAE) के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. टीम इंडिया दुबई पहुंच चुकी है और नेट्स में प्रैक्टिस की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.

Suryakumar Yadav Viral Photo | X

एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है और भारतीय टीम 10 सितंबर को यूएई (UAE) के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. टीम इंडिया दुबई पहुंच चुकी है और नेट्स में प्रैक्टिस की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. इस बीच खिलाड़ियों के नए-नए लुक्स भी सोशल मीडिया पर सुर्खियाँ बटोर रहे हैं.

हाल ही में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अपने ब्लॉन्ड हेयरस्टाइल की वजह से चर्चा में आए. अब सोशल मीडिया पर एक और तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अपने बाल पिंक कलर में डाई कर लिए हैं. फैंस इस तस्वीर को देखकर हैरान हैं और इंटरनेट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

क्या सच में सूर्या ने बदला हेयर कलर?

फैक्ट चेक में ये दावा पूरी तरह झूठा निकला. वायरल तस्वीरें एडिटेड हैं और हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है. सूर्या अब भी अपने नेचुरल ब्लैक हेयरस्टाइल में ही नजर आ रहे हैं. हां, उन्होंने हाल ही में एक सैलून विजिट कराकर अपने बालों को स्टाइल कराया है, लेकिन पिंक कलर की खबर पूरी तरह फेक है.

एडिटेड है सूर्यकुमार यादव की तस्वीर

कप्तान के रूप में बड़ी जिम्मेदारी

इस बार एशिया कप 2025 में सूर्यकुमार यादव पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए दिखेंगे. उनके लिए यह टूर्नामेंट बेहद अहम है क्योंकि इसके प्रदर्शन पर ही उनका भविष्य भी टिका है. यदि वे शानदार कप्तानी करते हैं तो साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में भी कप्तानी की जिम्मेदारी उनके पास रहने की पूरी संभावना है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, तिलक वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड