Gautam Gambhir-Hardik Pandya Argument: दूसरा टी20 हारने के बाद क्या हेड कोच गौतम गंभीर और हार्दिक पांड्या के बीच हुई बहस? वायरल वीडियो ने मचाया हलचल

टीम की हार के बाद हेड कोच गौतम गंभीर काफी निराशा और गु्स्से में नजर आए थे. भारतीय टीम की हार के बाद गौतम गंभीर और टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के बीच जोरदार बहस की खबर आ रही है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है.

गौतम गंभीर और हार्दिक पांड्या

Gautam Gambhir-Hardik Pandya Argument: भारतीय क्रिकेट टीम को गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मु्ल्लांपुर में सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. टीम की हार के बाद हेड कोच गौतम गंभीर काफी निराशा और गु्स्से में नजर आए थे. भारतीय टीम की हार के बाद गौतम गंभीर और टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के बीच जोरदार बहस की खबर आ रही है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो दूसरे टी20 के बाद का है. वीडियो में गंभीर और हार्दिक पांड्या कुछ मिनट तक एक दूसरे के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं. दोनों के चेहरे की भाव-भंगिमा से अंदाजा लगाया जा रहा है कि हार के बाद गंभीर खफा हैं और इसी मुद्दे पर हार्दिक के साथ उनकी बहस हो रही है. पर्थ स्कॉर्चर्स को 8 विकेट से रौंदकर होबार्ट हरिकेंस ने जीता विमेंस बिग बैश लीग का पहला खिताब

देखें वीडियो 

मैच में हार्दिक का प्रदर्शन साधारण रहा था। गेंदबाजी में उन्होंने 3 ओवर में 34 रन लुटाए थे और एक भी विकेट नहीं ले सके थे. वहीं बल्लेबाजी के दौरान 23 गेंद पर सिर्फ 20 रन बना सके थे. उनका गेंद और बल्ले से साधारण प्रदर्शन भी हेड कोच गंभीर की निराशा का कारण हो सकता है.

मैच की बात करें तो टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने क्विंटन डी कॉक के 46 गेंद पर 7 छक्कों और 5 चौकों की मदद से बनाए 90 रनों की मदद से 4 विकेट पर 213 रन बनाए थे. भारतीय टीम 19.1 ओवर में 162 रन पर सिमट गई थी और 51 रन से मैच हार गई थी. भारतीय टीम के लिए तिलक वर्मा ने 34 गेंद पर 62 रन बनाए. वे शीर्ष स्कोरर रहे. दक्षिण अफ्रीका के लिए ओटनिल बार्टमैन ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए. लुंगी एंगिडी, मार्को जानसेन, और लुथो सिंपाला ने 2-2 विकेट लिए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड