Dhoni Shifting to New Zealand- क्या न्यूज़ीलैंड शिफ्ट हो रहे हैं MS धोनी? KRK के चौंकाने वाले दावे से मचा बवाल, जानिए क्या हैं सच्चाई

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के न्यूजीलैंड में बसने की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. अभिनेता कमाल राशिद खान (KRK) ने ट्वीट कर दावा किया है कि धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जिवा के साथ न्यूजीलैंड शिफ्ट हो सकते हैं.

एमएस धोनी(Photo Credit:X@IPL/)

Dhoni Shifting to New Zealand: क्रिकेट की दुनिया में इन दिनों खबर है कि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जिवा के साथ न्यूजीलैंड में बसने की तैयारी कर रहे हैं. यह बात फिल्म अभिनेता और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले कमाल राशिद खान (KRK) ने कही है.  KRK का दावा है कि धोनी अपने परिवार की प्राइवेसी और बेटी की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए न्यूजीलैंड शिफ्ट होने वाले हैं.

हालांकि यह महज एक दावा है.धोनी ने कभी स्पष्ट रूप से इस संबंध में कुछ नहीं कहा, लेकिन उनके पूर्व इंटरव्यू में न्यूज़ीलैंड को सुरक्षित देश बताने की बात जरूर सामने आई है . धोनी के IPL करियर में धीरे-धीरे शांति मोड़ दिख रहा है, जिसके साथ उनके परिवार की भविष्य योजना भी बदलाव की राह पर जा रही है.

KRK का दावा: 

एक यूट्यूब  विडियो जहा एमएस धोनी ने कहा की वोह न्यूजीलैंड में रहना पसंद करेंगे

https://youtu.be/42PCbyDPLI4?si=faEofkY-Z4zWVvnM

कमाल राशिद खान, जो भारतीय सेलिब्रिटीज़ के बारे में अजीबो-गरीब दावों के लिए जाने जाते हैं, ने एक बार फिर पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ी बात कही है.  KRK ने अपने X (पूर्व ट्विटर) पोस्ट में दावा किया है कि धोनी न्यूजीलैंड शिफ्ट हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि धोनी भी अब उन मशहूर हस्तियों के रास्ते पर चल पड़े हैं, जो भारत से बाहर बसने का फैसला कर चुके हैं. KRK के मुताबिक, स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली जल्द ही इंग्लैंड जा सकते हैं, जबकि बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय पहले ही दुबई में शिफ्ट हो चुके हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs New Zealand, 4th ODI Match Scorecard: बारबाडोस में वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के सामने 189 रनों का लक्ष्य रखा, अमीर जांगू ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

West Indies vs New Zealand, 4th ODI Match Live Score Update: बारबाडोस में वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs New Zealand, 4th ODI Match Live Toss And Scorecard: बारबाडोस में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

IND vs ENG 3rd ODI Match: लॉर्ड्स में भारत-इंग्लैंड का फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे एमएस धोनी और पत्नी साक्षी, कई दिग्गज भी आए नजर