पत्नी साक्षी के साथ डांस करते नजर आए पूर्व कप्तान Dhoni, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का दोस्त की शादी में पत्नी साक्षी के साथ डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. सोशल मीडिया पर धोनी फैंस पेज पर अपलोड किए गए वीडियो में धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ 'जय मम्मी दी' के गाने 'मम्मी नू पसंद' पर डांस करते नजर आ रहे हैं.

एमएस धोनी पत्नी साक्षी के साथ, (Photo Credits : Instagram/Sakshi Singh Dhoni)

नई दिल्ली, 18 जनवरी: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का दोस्त की शादी में पत्नी साक्षी के साथ डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. सोशल मीडिया पर धोनी फैंस पेज पर अपलोड किए गए वीडियो में धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ 'जय मम्मी दी' के गाने 'मम्मी नू पसंद' पर डांस करते नजर आ रहे हैं. साक्षी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शादी के कुछ फोटो पोस्ट किए हैं. धोनी और साक्षी की चार जुलाई 2010 को शादी हुई थी और दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम जीवा है.

39 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी ने पिछले साल 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था. धोनी के नेतृत्व में भारत ने 2007 आईसीसी टी20 विश्वकप, 2011 आईसीसी वनडे विश्वकप और 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी. उनकी कप्तानी में ही भारत पहली बार 2009 में टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचा था.

यह भी पढ़ें- Ind Vs Eng 2nd Test 2021: टीम इंडिया ने तोड़ा अंग्रेजों का गुरुर, कप्तान विराट कोहली ने तोड़ा कपिल देव का ये रिकॉर्ड, एमएस धोनी की बराबरी की

धोनी ने 30 दिसंबर 2014 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था और जनवरी 2017 में उन्होंने वनडे की कप्तानी भी छोड़ दी थी. आईपीएल में वह चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हैं और उनकी कप्तानी में चेन्नई ने तीन बार आईपीएल का खिताब जीता है.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK Playoffs Scenario In IPL 2026: चेन्नई सुपरकिंग्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जीतने होंगे कितने मैच, जानिए सीएसके का पूरा समीकरण

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट