Dhanashree Verma ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया Yuzvendra Chahal का स्लो मोशन गानें पर डांस, देखें वीडियो
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का शनिवार यानि आज धनश्री वर्मा के साथ रोका हुआ. धनश्री वर्मा पेशे से डॉक्टर हैं. इसके अलावा वह यू-टूयूब पर अपना चैनल चलाती है और कॉरियोग्राफर भी हैं. बता दें कि धनश्री वर्मा ने बीते 23 जुलाई को चहल के डांस का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था.
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) का शनिवार यानि आज धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) के साथ रोका हुआ. धनश्री वर्मा पेशे से डॉक्टर हैं. इसके अलावा वह यू-टूयूब पर अपना चैनल चलाती है और कॉरियोग्राफर भी हैं. बता दें कि धनश्री वर्मा ने बीते 23 जुलाई को चहल के डांस का एक वीडियो इंस्टाग्राम (Instagram ) पर शेयर किया था. इस वीडियो में चहल बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के एक गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.
बता दें कि धनश्री वर्मा के सोशल मीडिया पर काफी तादाद में फैनफॉलोइंग हैं. धनश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अपना परिचय डॉक्टर, कोरियोग्राफर और यू-ट्यूबर के रूप में दिया है. धनश्री वर्मा ने हाल ही में यू-ट्यूब पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया था. इस वीडियो को अबतक 18 हजार के करीब लोगों ने पसंद किया है. माना जा रहे है कि युजवेंद्र चहल से शादी का रिश्ता जुड़ने के बाद आने वाले दिनों में धनश्री वर्मा की लोकप्रियता सोशल मीडिया पर और बढ़ सकती है.
यह भी पढ़ें- युजवेंद्र चहल ने शेयर की रोहित शर्मा जैसी दिखने वाली हूबहू महिला की इमेज, देखें तस्वीर
वहीं बात करें युजवेंद्र चहल के बारे में तो वह देश की प्रतिष्ठित टूर्नामेंट आईपीएल (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) की टीम की तरफ से जल्द ही मैदान में उतरने वाले हैं. युजवेंद्र चहल ने आईपीएल में अब तक 84 मैच खेलते हुए 83 इनिंग्स में 100 विकेट चटकाए हैं. चहल का आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ गेदबाजी प्रदर्शन 25 रन खर्च कर चार विकेट है. चहल ने पिछले साल आईपीएल में 14 मैचों में 18 विकेट चटकाए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2020 06:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

