क्रिकेट

Delhi vs Madhya Pradesh, 2nd Semi Final Scorecard: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश ने दिल्ली को 7 विकेट से रौंदा, रजत पाटीदार ने खेली 66 रनों की तूफानी पारी, मुंबई से होगा खिताबी मुकाबला; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

इस बीच दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 54 रन के स्कोर पर टीम के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. दिल्ली की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 146 रन बनाए.

Delhi vs Madhya Pradesh, 2nd Semi Final Scorecard: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश ने दिल्ली को 7 विकेट से रौंदा, रजत पाटीदार ने खेली 66 रनों की तूफानी पारी, मुंबई से होगा खिताबी मुकाबला; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
रजत पाटीदार (Photo Credits: Twitter)

Delhi Cricket Team vs Madhya Pradesh Cricket Team, 2nd Semi Final Match Scorecard Update: दिल्ली क्रिकेट टीम बनाम मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के बीच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज यानी 13 दिसम्बर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेला गया. दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश ने दिल्ली को सात विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही मध्य प्रदेश ने फाइनल मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. खिताबी मुकाबले में मध्य प्रदेश का सामना मुंबई से होगा. इससे पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 के पहले सेमीफाइनल में मुंबई ने दमदार प्रदर्शन करते हुए बड़ौदा को 6 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. Delhi vs Madhya Pradesh, 2nd Semi Final Scorecard: दिल्ली ने मध्य प्रदेश को दिया 147 रनों का लक्ष्य, अनुज रावत ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

इस बीच दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 54 रन के स्कोर पर टीम के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. दिल्ली की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 146 रन बनाए. दिल्ली की तरफ से अनुज रावत ने सबसे ज्यादा नाबाद 33 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान अनुज रावत ने 24 गेंदों पर तीन चौका और एक छक्का लगाए. अनुज रावत के अलावा प्रियांश आर्य ने 29 रन बनाए.

दूसरी तरफ, मध्य प्रदेश की टीम को त्रिपुरेश सिंह ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. मध्य प्रदेश की ओर से वेंकटेश अय्यर ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. वेंकटेश अय्यर के अलावा त्रिपुरेश सिंह, आवेश खान और कुमार कार्तिकेय ने एक-एक विकेट लिए. मध्य प्रदेश की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 147 रन बनाने थे.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मध्य प्रदेश की टीम का आगाज भी निराशाजनक रहा और महज 46 रन के स्कोर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. मध्य प्रदेश की टीम ने महज 15.4 ओवरों में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. मध्य प्रदेश की तरफ से कप्तान रजत पाटीदार ने सबसे ज्यादा नाबाद 66 रनों की आतिशी पारी खेली. इस पारी के दौरान रजत पाटीदार ने महज 29 गेंदों पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए चार चौके और छह छक्के जड़ दिए. रजत पाटीदार के अलावा हरप्रीत सिंह भाटिया ने नाबाद 46 रन बनाए.

दिल्ली की टीम को इशांत शर्मा ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. दिल्ली की ओर से इशांत शर्मा ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. इशांत शर्मा के अलावा हिमांशु चौहान को एक विकेट मिला. बता दें कि इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार यानी 15 नवंबर को मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच बेंगलुरू में खेला जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2024 07:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).